{"_id":"6af21792114689ce2001b487","slug":"accused-acquitted-in-cheque-bounce-case-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142220-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आदित्य वर्मा की अदालत ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से दायर तीन लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में संजीव कुमार को बरी कर दिया है।
अदालत ने पाया कि चेक में दर्शाई गई राशि कानूनी रूप से देय नहीं थी। संजीव कुमार ने वाहन ऋण के लिए यह चेक दिया था, जिसमें से उन्होंने 2,07,415 रुपये का भुगतान पहले ही कर दिया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार श्रीराम फाइनेंस कंपनी ने संजीव कुमार पर 3,00,000 रुपये के चेक बाउंस का आरोप लगाया था। कंपनी के अनुसार, संजीव कुमार ने एक वाहन के लिए ऋण लिया था और किस्तों का भुगतान नहीं किया। इसके बाद उन्होंने 12 मार्च 2021 को 3,00,000 रुपये का चेक जारी किया, जो 18 मार्च 2021 को ''''अपर्याप्त निधि'''' के कारण बाउंस हो गया।
संजीव कुमार ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने कोई चेक जारी नहीं किया और यह शिकायत झूठी है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने ऋण की 2,07,415 रुपये की राशि चुका दी थी। अदालत ने पाया कि कंपनी ने शिकायत या कानूनी नोटिस में अन्य ऋणों का उल्लेख नहीं किया था। अदालत ने कहा कि चेक पर हस्ताक्षर विवादित नहीं थे।