{"_id":"6928921e9e5f645b200d6c4a","slug":"aarti-called-her-husband-several-times-and-kept-crying-after-seeing-the-photo-on-her-mobile-etawa-news-c-216-1-etw1005-134002-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को कई बार मिलाया फोन, मोबाइल पर फोटो देख बिलखती रही आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को कई बार मिलाया फोन, मोबाइल पर फोटो देख बिलखती रही आरती
विज्ञापन
इटावा। पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में बुधवार सुबह टीटीई से विवाद के बाद नौसेना जवान की पत्नी को चलती ट्रेन से फेंक दिया गया था। सहयात्री रानी ने रेलवे अफसरों को दर्ज कराए गए बयान में बताया कि महिला टीटीई संतोष कुमार से हुए विवाद से पहले मृतका आरती मोबाइल से किसी को बार-बार फोन कर रही थी। इस दौरान उसका फोन नहीं उठ रहा था। बाद में वह मोबाइल पर किसी की फोटो को देखकर रो रही थी। आरपीएफ निरीक्षक आनंद कुमार का कहना है कि हो सकता है कि महिला ने पति को ही फोन मिलाया और उन्हीं की फोटो देखकर रो रही हो। फिलहाल न तो महिला का मोबाइल ही अभी मिल सका है और न ही उनके पति से कोई बात हो सकी है।
बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे पटना से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में सवार कानपुर देहात के पुखरायां निवासी भारतीय नौसेना जवान अजय यादव की पत्नी आरती देवी (30) ने टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी थी। अजय चेन्नई में तैनात हैं। हादसे की सूचना सहयात्री वैभव राज ने रेलवे के कंट्रोल रूम 139 पर कर दी थी। आरपीएफ-जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस ने मौके पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। कई घंटे के प्रयास के बाद महिला का बैग घटनास्थल से सौ मीटर पहले फाटक संख्या-19 पर पड़ा मिला था। घटना के बाद आरपीएफ टीम ने महिला के साथ बैठे आठ सहयात्रियों से अलग-अलग बयान लिए थे।
साथ ही टीटीई संतोष कुमार से बयान दर्ज किए थे। इस दौरान महिला के ट्रेन से छलांग लगाने के पीछे टीटीई से विवाद की बात सामने आई है। सहयात्री सुमन के अलावा अन्य यात्रियों ने बताया कि महिला के पास ट्रेन संख्या 02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ट्रेन का टिकट था जबकि वह पटना-आनंद बिहार स्पेशल ट्रेन में सफर रही थी। टीटीई संतोष कुमार ने महिला से दूसरी टिकट बनवाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
इसको लेकर टीटीई व महिला में विवाद हुआ। इसके बाद महिला को ट्रेन से फेंक दिया गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि महिला की मौत के बाद दादरी आरपीएफ ने महिला के सहयात्री के बयान दर्ज किए गए थे। महिला व टीटीई में टिकट बनवाने को लेकर विवाद की बात सामने आई थी।