फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A shocking mistake...picked up someone else's scooter, got a new key made and went for a day's ride.

गजब की गलती...दूसरे की स्कूटी उठाई, नई चाबी बनवाई और दिन भर की सैर

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 19 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में स्कूटी चोरी के एक अनोखे मामले ने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक तिब्बती युवक पर स्थानीय व्यक्ति की स्कूटी ले जाने का आरोप लगा है। दिलचस्प बात यह है कि युवक ने न केवल गलत स्कूटी उठाई, बल्कि उसकी चाबी बनवाकर दिन भर उसपर घूमता भी रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तिब्बती युवक ने पहले किराए पर एक काले रंग की स्कूटी ली थी। वह इसे तिब्बतन लाइब्रेरी के बाहर खड़ी करके पास ही खड़ी एक अन्य स्थानीय युवक की नीले रंग की स्कूटी को अपनी समझकर ले गया। चूंकि स्कूटी स्टार्ट नहीं हो रही थी, इसलिए उसने रास्ते में एक मैकेनिक की मदद ली और स्कूटी स्टार्ट करवाकर उसकी नई चाबी भी बनवा ली।
विज्ञापन

दिन भर नीली स्कूटी पर शहर की सैर करने के बाद शाम को जब युवक किरपू मोड़ के पास स्कूटी खड़ी कर जाने लगा तो मौके पर मौजूद स्कूटी मालिक ने उसे पहचान लिया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने सफाई दी कि वह गलती से अपनी किराए की स्कूटी की जगह दूसरी स्कूटी ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाना मैक्लोडगंज को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने तलब किया। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह वाकई मानवीय भूल थी या इरादतन चोरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed