फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A person reaps the fruits of their actions: Kanta Devi

मनुष्य को कर्मों के अनुरूप ही फल मिलता है : कांता देवी

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 16 Aug 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
A person reaps the fruits of their actions: Kanta Devi
16jjrp11- प्रेम मंदिर के वार्षिकोत्सव में नृत्य करती श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। झज्जर के लाल खानिया स्थित श्री प्रेम मंदिर में धार्मिक सत्संग का आयोजन हुआ। कांता देवी महाराज ने कर्मफल, सदाचार और जीवन में मर्यादा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के अनुरूप ही फल मिलता है। इसलिए सदैव अच्छे विचार और नेक कर्म अपनाने चाहिए।
उन्होंने मर्यादा के विशेष महत्व पर जोर दिया। धन और पद अस्थायी होते हैं, लेकिन व्यवहार और संस्कार स्थायी रहते हैं। कांता देवी महाराज ने माता-पिता, गुरुजनों और बुजुर्गों के सम्मान का आह्वान किया। उन्होंने परिवार और समाज के प्रति कर्तव्यों के ईमानदार निर्वहन पर बल दिया। सुख-दुख को कर्मों का परिणाम बताते हुए धैर्य रखने की सीख दी। सेवा, सत्य, संयम और परोपकार से जीवन सार्थक बनता है।
विज्ञापन

प्रवचन के बाद बृज रसिका दीदी मीनाक्षी ने रसिक भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में खूब आनंद लिया और थिरके। उन्होंने महाराज के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में वरीयता प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मंदिर प्रधान उमेश नंदवानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed