{"_id":"6a6d0ea5ec7ee4b97a0511ab","slug":"a-new-electricity-complaint-center-will-be-set-up-in-bahadurgarh-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125830-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में बनेगा नया बिजली शिकायत केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में बनेगा नया बिजली शिकायत केंद्र
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 स्थित 33 केवी बिजली सब स्टेशन पर जल्द ही नए बिजली शिकायत केंद्र की स्थापना की जाएगी। इससे सेक्टर-2 सहित आसपास की कॉलोनियों के करीब 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की सिविल विंग ने इसके लिए करीब 12.66 लाख रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।
बिजली निगम की एसडीओ मनीता धनखड़ ने बताया कि नए शिकायत केंद्र के शुरू होने से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण तेजी से हो सकेगा। बिजली गुल होने, फॉल्ट, ट्रांसफार्मर खराब होने, तार टूटने, लो वोल्टेज सहित अन्य तकनीकी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती आबादी और बिजली कनेक्शनों की संख्या को देखते हुए अलग शिकायत केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। केंद्र पर जेई, लाइनमैन और अन्य तकनीकी कर्मचारियों का बेहतर समन्वय रहेगा। साथ ही आवश्यक उपकरण, केबल, फ्यूज, ट्रांसफार्मर के छोटे स्पेयर पार्ट्स और अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिससे मरम्मत कार्य में समय कम लगेगा।