{"_id":"6aa29d2798d165b6f30b51dd","slug":"a-message-of-environmental-conservation-was-also-conveyed-through-tree-plantation-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-127060-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया
विज्ञापन
फोटो-66:छारा के राजकीय कॉलेज में आयोजित हवन में भाग लेते विद्यार्थी, स्टॉफ व ग्रामीण। स्रोत कॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। चौधरी हरद्वारी लाल जयंती के अवसर पर चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय, छारा में हवन-यज्ञ, माल्यार्पण, पौधारोपण और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जगदेव शास्त्री ने विधिवत हवन-यज्ञ के साथ किया। हवन में महाविद्यालय की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई। मुख्य अतिथि एवं चौधरी हरद्वारी लाल के नाती रुद्र प्रताप दौलता ने उनके सामाजिक व शैक्षिक योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि, प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल, शिक्षकगण आदि ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित चौधरी हरद्वारी लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बॉटनिकल गार्डन में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, रोहतक के डॉ. सुभाष बलहारा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव दलाल, सरपंच जितेंद्र उर्फ बबलू सहित अनेक ग्रामीण एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने सभी का आभार जताया। make 10 heading