फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   A leopard attacked a farmer working in the field, the farmer also struggled strongly to save his life

Khargone News: खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, बिना डरे किया सामना, हाथ पर घाव

Wed, 03 Jul 2024 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2024 03:45 PM IST
सार

खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण युवक पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक ने खुद को बचाने के लिए  बिना डर तेंदुए का सामना किया, जिसके बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
A leopard attacked a farmer working in the field, the farmer also struggled strongly to save his life
खेत मे काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद ब्लॉक के ग्रामीण अंचल में तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। तेंदुए ने खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि, इस दौरान युवक ने खुद को बचाने के लिए बिना डरे उसका सामना किया। इस दौरान तेंदुए ने युवक के हाथ पर तीन स्थानों पर अपने दांत गढ़ा दिए। इसके बाद तेंदुए भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने युवक को सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन विभाग वन्य क्षेत्र में तेंदुए की तलाश कर रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद तेंदुआ वापस जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल हुए ग्राम बांकावा के किसान संजय गुर्जर ने बताया कि वह अपने खेत पर फसलों में खाद देने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच अचानक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। मैंने बिना डरे तेंदुए का सामना किया, जिससे वह शरीर पर हमला नहीं कर पाया। हालांकि, उसके हमले में हाथ पर चोट आई है। 
विज्ञापन


घायल को ग्रामीणों की मदद से सनावद के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल प्रभारी डॉक्टर हंसा पाटीदार ने बताया कि घायल संजय का प्राथमिक उपचार कर अन्य इंजेक्शन लगना है । इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। किसान के साथ आए ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले नगावा मर्दाना के आसपास के क्षेत्र में भी तेंदुआ देखा गया था। तेंदुए के क्षेत्र में होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम उसकी तलाश में ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में गश्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

खेत मे काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

खेत मे काम कर रहे ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed