फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   A fire in the machine boring for water amidst the scorching heat, the boring vehicle was burnt on seeing it

Khargone: खरगोन में भीषण गर्मी, पानी निकाल रही बोरिंग मशीन में लगी आग, देखते ही देखते वाहन जलकर खाक

Thu, 20 Jun 2024 04:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
A fire in the machine boring for water amidst the scorching heat, the boring vehicle was burnt on seeing it
बोरिंग मशीन के वाहन में लगी आग
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे किनारे बोरिंग कर रही एक बोरिंग मशीन के वाहन में आग लग गई। हालांकि आग किस कारण से लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन देखते ही देखते बोरिंग वाहन धूं-धूंकर जलने लगा और उसे उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। नगर परिषद से आए दमकल वाहन के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बोरिंग मशीन का वाहन लगभग पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन


खरगोन जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे मार्ग पर सनावद के निकट ग्राम भानबरड़ में, बोरिंग कर रहे एक बोरिंग मशीन के वाहन में अचानक आग लग गई। इसके बाद वाहन धूं-धूंकर जलने लगा। सूचना के बाद सनावद नगर पालिका के दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते बोरिंग करते समय मशीन के गर्म होने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगी होगी, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इधर ग्रामीणों के अनुसार इंदौर-इच्छापुर मार्ग स्थित ग्राम भानबरड़ की पुलिया के पास एक बोरिंग वाहन में अज्ञात कारण से आग लग गई और वाहन जलने लगा था। दमकल वाहन चालक चंदर सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए दो बार वाहन को भरकर आग बुझाने का प्रयास किया गया और चूंकि नपा का नया दमकल है, इसलिए फोम के जरिए भी आग को बुझाकर उसे बढ़ने से रोका गया। हालांकि इस दौरान अचानक हाईवे पर हुई घटना के बाद राहगीरों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed