फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   a Commotion on the death of a woman

अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा 

Sun, 21 Apr 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
a Commotion on the death of a woman
हंगामा करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

सदर बाजार स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप  लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर देकर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


 
कंधई थाना के नौहर हुसैनपुर निवासी निशा सिंह पत्नी दीपक सिंह को दो माह पहले बेटा पैदा हुआ था। 19 अप्रैल को उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। परिजनों ने उसे सदर बाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया। शनिवार सुबह निशा की मौत हो गई। इससे परिजन में कोहराम मच गया। चिकित्सक बकाया दस हजार रुपये जमा करने के बाद ही शव देने को कहा रहा था। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।  मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मृतका के पति ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


सीएमओ के रहमोकरम पर चल रहा अस्पताल
सदर बाजार स्थित जिस अस्पताल में महिला की मौत हुई वह सीएमओ की कृपा पर चल रहा है। यहां अप्रशिक्षत स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों की देखभाल और इलाज करते हैं। इसके बाद भी इस ओर सीएमओ का ध्यान नहीं पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed