फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   A campaign will be run for free ration for the next two months

Khargone Newe: दो महीने मुफ्त राशन के लिए चलाया जाएगा अभियान, पात्रता पर्ची से भी ले सकेंगे राशन

Fri, 21 Jun 2024 09:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 09:38 AM IST
सार

यह पूरा अभियान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में कराया जाएगा। जिसमें ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में क्रमशः मुख्य कार्यपालन अधिकारी/मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभियान के नोडल अधिकारी रहेंगे।

विज्ञापन
A campaign will be run for free ration for the next two months
राशन दुकानों से किया जाएगा अनाज वितरण, फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश भर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्र, असंगठित/प्रवासी श्रमिकों को अगले दो महीने के अंदर राशन कार्ड (पात्रता पर्ची) जारी किया जाना है। प्रदेश के खरगोन जिले में भी इसके लिए जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में संबधित अनुविभागीय अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से जिला आपूर्ति अधिकारी एवं श्रम विभाग के द्वारा प्रेजेंटेशन देकर इस अभियान के संबंध में जानकारी दी गई है। इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने अभियान को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले में ई-श्रमिक पोर्टल से प्राप्त डेटा अनुसार 49478 परिवारों को सर्वे के माध्यम से चिन्हित कर पूर्व से जारी पर्ची या पात्र होते हुए भी पर्ची जारी नहीं होना समेत अपात्र परिवारों की अलग-अलग सूचियां तैयार की जानी हैं। इस दौरान पात्र पाए गए  परिवारों को 27 श्रेणीयों में से पात्रता वाली श्रेणी के दस्तावेज प्राप्त कर एम राशन मित्र पोर्टल के लॉगिन से संबंधित स्थानीय निकाय पंचायत/नगरीय निकाय से पर्ची के लिए सत्यापित की जाना है।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जहां सर्वे दल में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक या ग्राम पंचायत के मोबलाईजर के साथ ही आंगनवाडी कार्यकर्ता के द्वारा सत्यापन किया जाना है। वहीं, शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर का सर्वे दल गठित कर जिसमें वार्ड प्रभारी और आंगनवाडी कार्यकर्ता को शामिल कर सर्वे किया जाना है। बता दें कि यह पूरा अभियान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशन में कराया जाएगा। जिसमें ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में क्रमशः मुख्य कार्यपालन अधिकारी/मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभियान के नोडल अधिकारी रहेंगे। इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में श्रम निरीक्षक और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। हालांकि, इस अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्रम अधिकारी ही रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed