फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ‘पारो की मां’ ने दिया सम्मान

‘पारो की मां’ ने दिया सम्मान

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। मंच पर एक ऐसी मां थी जिसकी पहचान कभी ‘जारा’ की मां के तौर पर होती है तो कभी वह ‘पारो’ की मां के रूप में। रविवार को मदर्स डे पर जब इस ‘मां’ ने अन्य माताओं का सम्मान किया तो सभी की आंखों में आंसू आ गए। यह आंसू खुशी के थे। मौका था मदर्स डे पर रविवार को मोहाली के फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह का। यहां मशहूर अभिनेत्री किरण खेर ने ऐसी माताओं का सम्मान किया जिन्होंने अपने बच्चों को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन

समारोह में स्वर्गीय डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने जहां अलग-अलग क्षेत्रों से आठ मांओं का सम्मान किया, वहीं अमर उजाला ने ट्राइसिटी की उन छह माताओं को सम्मानित किया जिनके बच्चों ने हाल ही में यूपीएससी में टॉप-100 रैंक हासिल की है। समारोह में मोहाली के उपायुक्त वरुण रूजम, अमर उजाला के कार्यकारी संपादक (नार्थ) उदय कुमार, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सचिव एमएम सभरवाल, चंडीगढ़ की आईटी सचिव प्रेरणा पुरी, एसडीएम (ईस्ट) तनवी गर्ग, पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. केएन पाठक, पीयू के डीयूआई प्रो. बीएस बराड़, भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन समेत कई शख्सियत मौजूद थीं। यहां उपायुक्त वरुण रूजम ने ट्रस्ट की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जीसीएमईडीयूट्रस्ट.कॉम भी लांच की। इसे अशमा निर्मोही ने बनाया है। यह ट्रस्ट मयंक मिश्रा ने अपने पिता की याद में वर्ष 2011 में स्थापित किया था। मंच का संचालन एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वूमेन, सेक्टर-36 की सहायक प्रोफेसर सुखप्रीत भाटिया ने किया। यहां चितकारा यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधु चितकारा, मानव मंगल ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन ज्ञान सिंह सरदाना और निदेशक संजय सरदाना, केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल मधु बहल, डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर-15 की प्रिंसिपल डॉ. राकेश सचदेवा, नगर निगम की पार्षद गुरबख्श रावत, सौरभ जोशी, देवेश मोदगिल, अरुण सूद, राजिंदर रत्तू, कैमिस्ट्री कोचिंग सर्कल की हेड डॉ. संगीता खन्ना व उनके पति रवि खन्ना, पीयू सीनेट सदस्य डॉ. धीरेंद्र तायल, पीयू के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग के निदेशक डॉ. टंकेश्वर कुमार, आईएएस स्टडी सर्किल, सेक्टर-32 के निदेशक अनिल कुमार, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. एकेडी द्विवेदी, आर्यंस ग्रुप ऑफ कालेजिस के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया, ज्योतिषी मदन गुप्ता सपाटू, चंडीगढ़ सोशल वेलफेयर कौंसिल के चेयरमैन एसएस भारद्वाज भी मौजूद थे।
विज्ञापन

.........
बच्चों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन
समारोह में मां के अलग-अलग रूप दर्शाती स्कूल के छात्रों की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। यहां केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 के छात्र-छात्राओं की धमाकेदार प्रस्तुति ने सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने पंजाब की संस्कृति से रूबरू कराती यह प्रस्तुति खासतौर पर किरण खेर के लिए तैयार की थी। इससे पहले सलोनी भटनागर ने फिल्म ‘उमराव जान’ का गीत ‘अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो...’ पेश कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स.............
जो भी हूं मां की बदौलत हूं : किरण खेर
मदर्स डे पर माताओं को सम्मानित करने के बाद किरण खेर भी अपनी मां को याद करते हुए भावुक हो गईं। उनकी मां का तीन साल पहले ही निधन हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मां दुनिया की सबसे खूबसूरत मां थीं। आज वह जो कुछ भी हैं, अपनी मां की बदौलत हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ट्रस्ट और अमर उजाला ने मदर्स डे पर माताओं को सम्मानित किया है, यह बहुत ही सराहनीय है। ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहने चाहिए। इस कार्यक्रम में उन्हें सबसे अच्छी बात यह लगी कि सम्मानित होने वाली माताओं के बच्चे आज भले ऊंचे पदों पर हैं लेकिन उनमें सादगी अभी भी कूट-कूट कर भरी है। उन्होंने युवाओं से अपने सपने पूरा करने के लिए शार्टकट न अपनाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर मोहाली के उपायुक्त वरुण रूजम ने कहा कि जिन मताओं की वजह से उनके बच्चे सफल हुए हैं, उन्हें मदर्स डे पर अमर उजाला और ट्रस्ट ने सम्मानित कर अच्छा कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed