फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ग्लोसाइन बोर्ड गिरने से 12 घंटे गुल रही बिजली

ग्लोसाइन बोर्ड गिरने से 12 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मनीमाजरा। आधी रात को बिजली की तारों पर एक ग्लोसाइन बोर्ड गिरने से लोगों को 12 घंटे तक बिजली के बिना रहना पड़ा। ग्लोसाइन बोर्ड बिजली की तारों पर गिरते ही बिजली की तारें टूट गईं। इसके बाद लोगों को करीब 12 घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात 12.30 बजे की है। शांतिनगर की गली नंबर- 3 के बाहर बनी एक दुकान की छत पर लगा ग्लोसाइन बोर्ड बिजली के तारों पर गिर गया। बोर्ड गिरते ही तारें टूट गईं। इससे शांतिनगर, देहरा साहब, ठाकुर द्वारा, माडीवाला टाउन की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारी रात को मौके पर पहुंचे। रात में तार ठीक न कर पाने के बाद कर्मचारियों ने अगले दिन 11.30 बजे तारों को जोड़ा। इससे सुबह पानी की समस्या भी आई। मनीमाजरा बिजली विभाग के एसडीओ राजा सिंह का कहना कि दुकानदारों को नोटिस भेजने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

.....................
ग्लोसाइन बोर्ड की भरमार है मनीमाजरा में
मनीमाजरा की मोटर मार्केट, मुख्य बाजार, मोरी गेट, शांतिनगर, माडीवाला टाउन, पिपलीवाला टाउन की मार्केट की दुकानों पर बड़े-बड़े ग्लोसाइन बोर्ड लगे हैं। अकसर ये बोर्ड हलकी से हवा चलने पर गिरकर नीचे खड़े वाहन या फिर बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाते हैं। नियमानुसार इतने बड़े ग्लोसाइन बोर्ड दुकान के बाहर नहीं लटकाए जा सकते। पिछले दिनों मोटर मार्केट में ऐसा ही एक बोर्ड गिरने से एक कार के शीशे टूट गए थे। नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के इंचार्ज कश्मीरा सिंह ने बताया कि जल्द एक अभियान चलाकर इन ग्लोसाइन बोर्डों को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed