{"_id":"9616","slug":"Chandigarh-9616-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति की रिहर्सल फ्लीट से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति की रिहर्सल फ्लीट से जाम
Chandigarh
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की चंडीगढ़ विजिट के रिहर्सल ने ही शहर के लोगों के पसीने छुड़ाए। रिहर्सल के चलते शुक्रवार को दफ्तर जाते वक्त लोगों को घंटो जाम में जूझना पड़ा। हालात तब और बिगड़ गए जब ट्रैफिक पुलिस ने मध्य मार्ग से जुड़ने वाले रास्तों को रिहर्सल फ्लीट गुजरने के बाद एकदम खोल दिया। नतीजतन ज्यादातर राउंड अबाउट के पास जबरदस्त जाम गया। दस बजे ऑफिस पहुंचने वाले लोग करीब ग्यारह बजे अपने दफ्तर पहुंच सके।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शनिवार को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। उनकी विजिट को लेकर शुक्रवार सुबह रिहर्सल की गई। इसमें टेक्निकल एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और राजभवन से लेकर पीजीआई तक का रूट शामिल था। सुबह पौने दस बजे से लेकर करीब सवा ग्यारह बजे तक लोगों को रिहर्सल से खूब परेशानी हुई। रिहर्सल ये करीब पौने दस बजे ट्रिब्यून चौक के पास का ट्रैफिक बंद कर दिया गया। इसके बाद ट्रांस्पोर्ट लाइट प्वाइंट और मध्यमार्ग का रास्ता भी बंद कर दिया गया। इससे यहां करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा और एक किलोमीटर से ज्यादा लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। रिहर्सल फ्लीट के सेक्टर-26 के राउंड अबाउट पर पहुंचते ही पुलिस ने सेक्टर-27-28 की डिवाइडिंग रोड का ट्रैफिक एकदम छोड़ दिया। नतीजा हुआ कि वाहन इस राउंड अबाउट पर जाम में फंस गए। इसके अगले राउंड अबाउट पर भी ऐसा ही हुआ। हालांकि, रिहर्सल फ्लीट को पीजीआई तक राजभवन के सामने से ले जाया गया, जिससे ज्यादा परेशानी होने से बच गई।
---------------
वर्जन
अगर ट्रैफिक पुलिस ने मध्य मार्ग से जुड़ने वाले रास्ते एकदम से खोल दिए थे, तो उन्हें शनिवार को ऐसा करने से रोका जाएगा। मैं ट्रैफिक पुलिस से ऐसा न करने के निर्देश दूंगा ताकि यातायात सुगम बना रहे।
विज्ञापन
- आलोक कुमार, डीआईजी, चंडीगढ़