{"_id":"9538","slug":"Chandigarh-9538-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक अप में ज्वेलर ने की सुसाइड की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक अप में ज्वेलर ने की सुसाइड की कोशिश
Chandigarh
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। मारपीट के मामले में गिरफ्तार सेक्टर-40 के एक ज्वेलर ने सोमवार को सेक्टर-39 थाने के लॉकअप में आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने घायल युवक को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने आरोपी ज्वेलर के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
रविवार रात सेक्टर-40 निवासी गौरव वर्मा को भाई के साथ घरेलू विवाद के बाद हुई मारपीट के मामले में ज्वेलर को गिरफ्तार लिया था। सोमवार सुबह को उसने लॉकअप में लगी ट्यूब लाइट पर पानी की बोतल फेंककर, इसे तोड़ दिया। इसके कांच से उसने खुद पर कई वार किए, जिससे वह घायल हो गया। इसे देखते ही सेक्टर-39 थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका, लेकिन तब तक शरीर पर कई जगह जख्म हो चुके थे। जख्मी हालत में उसे सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के बाद उसे दोबारा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।