{"_id":"54-18925","slug":"Chandigarh-18925-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरोमा होटल के पास युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरोमा होटल के पास युवती से छेड़छाड़
Chandigarh
Updated Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक सेक्टर 22 में अरोमा होटल के पास पहले तो कुछ युवकों ने एक युवती से छेड़छाड़ की। जब लड़की के भाई ने इसका विरोध किया तो उसे चार युवकों ने बुरी तरह पीटा। लड़की के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते जाते वे युवक की चेन भी झपटकर ले गए। सेक्टर 21 निवासी प्रिंस की शिकायत पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गाड़ी पीबी 19जे 0919 की तलाश कर रही है। वहीं प्रिंस को पुलिस ने सेक्टर 16 के जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
घटना रविवार रात लगभग नौ बजे की है। सेक्टर 21 निवासी प्रिंस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बहन को किताब दिलाने के लिए पैदल ही सेक्टर 22 की मार्केट जा रहा था। अरोमा लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तो वहां पर रेड लाइट थी। वहां रुके एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसकी बहन पर कमेंट किए। प्रिंस ने विरोध किया तो दोनों युवक उसके साथ बहस करने लगे। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। जब वह अरोमा के पास बुक स्टोर से किताब लेकर बाहर आए तो छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरे और उस पर और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। इस पर लड़की ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। लोगों को इकट्ठे होते देख हमलावर गाड़ी से फरार हो गए। इसके बाद वहां लोगों को जमा देख पुलिस की जिप्सी पहुंची। सेक्टर 17 थाना पुलिस हमलावर युवकों की तलाश करने में लगी है। गौरतलब है कि अरोमा होटल के पास पुलिस की जिप्सी हमेशा तैनात रहती है। इसके बावजूद छेड़छाड़ और मारपीट की वारदात कर आरोपी भागने में कामयाब रहे।
बाक्स
अरोमा होटल के पास महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़
अरोमा होटल के पास छेड़छाड़ की पहली वारदात नहीं है। इससे पहले 19 जुलाई 2012 को मनचले तीन युवकों ने पीसीआर में तैनात महिला कांस्टेबल से भी छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने छेड़छाड़ करने बठिंडा निवासी हरप्रीत सिंह समेत तीन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर युवक की हत्या :
15 जनवरी 2012 की रात को अरोमा होटल के पास मामूली कहासुनी के बाद सेक्टर 55 निवासी हरप्रीत सिंह की पीट-पीटकर आधा दर्जन युवकों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद ही पुलिस ने अरोमा होटल के पास 24 घंटे पीसीआर जिप्सी तैनात कर रखी है। इसके अलावा अरोमा लाइट प्वाइंट पर रात एक बजे तक ट्रैफिक पुलिस जवान रहते हैं।