{"_id":"54-18237","slug":"Chandigarh-18237-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी जांदी ऐ छलांगा मार दी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडी जांदी ऐ छलांगा मार दी...
Chandigarh
Updated Sun, 04 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। बड़े-बड़े गड्ढे, खतरनाक रास्ते और उनके बीच से निकलती कार। कार के अंदर बैठे लोग बाहर के खराब हालातों को महसूस कर रहे थे, तो बाहर खड़े लोगों की सांसें कार डोलते हुए देख अटक रही थीं। लोगों की सांसें भले ही अटक रहीं हों, लेकिन खराब से खराब रास्ते पर भी ऑडी नहीं रुकी। यह नजारा था ऑडी की क्यू सीरीज वाली गाड़ियों की ऑफ रोडिंग टेस्ट ड्राइव का।
कार निर्माता कंपनी ऑडी की ओर से शनिवार को सुखना लेक से क्यू सीरिज की ऑफ रोडिंग टेस्ट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें क्यू सीरिज वाली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली कार का चालकों ने अनुभव लिया। ड्राइव लेक क्लब से शुरू हुई और कांसल तक गई। इस बीच खतरनाक उबड़-खाबड़ वाले रास्तों से होती हुईं कई क्यू सीरीज गाड़ियां गुजरीं। इस दौरान गाड़ियों को 40 डिग्री टेढ़े रास्ते से भी गुजारा गया। रास्ता इतना खराब था कि लोग ऑडी कार को बचा-बचाकर निकाल रहे थे। अधिकांश को डर लग रहा था कि कहीं उनकी गाड़ी पलट न जाए। शहर में ऑडी का यह दूसरा इवेंट था। इसका उद्देश्य लोगों को क्यू सीरीज की एडवांस टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देना था। इस ईवेंट में कंपनी ने करीब 200 ऑडी कस्टमर्स को न्योता दिया है। कांसल में तैयार किए गए ट्रैक में तीन दिन तक चलने वाले सेशन के तहत ग्राहकों को ऑडी की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जाएगा। कंपनी के डायरेक्टर दीपक जैन ने बताया कि कंपनी अगस्त तक मैनुअल ट्रांसमिशन वाली क्यू -3 लॉन्च करने की भी घोषणा करेगी। इसकी कीमत 25 से 26 लाख के बीच होगी।