{"_id":"54-17596","slug":"Chandigarh-17596-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सीजीपीए वाले 458 पहुंचे सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सीजीपीए वाले 458 पहुंचे सरकारी स्कूल
Chandigarh
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने शहर के 40 के करीब सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार को जारी मेरिट लिस्ट में 10 सीजीपीए वालों ने नया रिकार्ड बनाया है। सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए दसवीं में 10 सीजीपीए वाले 458 विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। ट्राइसिटी में इस बार लगभग 1300 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया था। पहली कॉमन मेरिट लिस्ट में साइंस संकाय के लिए जबरदस्त मारामारी रही है, जबकि कामर्स दूसरे और आर्ट्स विषय तीसरे स्थान पर रहा। वोकेशनल कोर्स के लिए भी नया ट्रेंड शुरू हुआ है। कई वोकेशनल कोर्स में 8 से 9 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। साइंस संकाय के लिए 10 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों की संख्या 392, कामर्स में 54 और आर्ट्स संकाय में 12 हैं। सरकारी स्कूलों की 12,500 सीटों पर दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है। मेरिट लिस्ट में 21 विद्यार्थियों को अयोग्य घोषित पाया गया, जबकि 16 विद्यार्थियों ने अपनी वरीयता गलत तरीके से भरी हुई थी।
पहले दिन ग्रिवेंस सेल में 20 शिकायतें
11वीं की मेरिट लिस्ट से संबंधित किसी तरह की शिकायत के लिए सेक्टर-16 और सेक्टर 19 गवर्नमेंट मॉडल स्कूलों में ग्रिवेेंस सेल स्थापित किए गए हैं। एडमिशन कॉर्डिनेशन कमेटी के सदस्य सुनील बेदी ने बताया कि पहले दिन करीब 20 शिकायतें आई हैं, जिनमें से सिर्फ 3-4 ही ग्रेड सिस्टम में गलती को लेकर हैं। बेदी ने बताया कि शनिवार एक बजे तक विद्यार्थी मेरिट लिस्ट संबंधी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एक जुलाई को सुबह 11 बजे वेबसाइट पर स्कूल और स्ट्रीम के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दो और 3 जुलाई को फीस जमा होगी और 4 जुलाई से 11वीं का नया सत्र शुरू हो जाएगा।
सरकारी स्कूलों में बढ़े आवेदन
सीजीपीए आवेदन
10 458
9.8 156
9.6 192
9.4 242
9.2 250
9.0 260
8.8 270
8.6 278
8.4 332
8.2 329
8.0 353
होनहारों की पसंद साइंस
सीजीपीए आवेदन
10 392
9.8 124
9.6 152
9.4 186
9.2 190
9.0 173
कामर्स में 54 स्टूडेंट 10 सीजीपीए
सीजीपीए आवेदन
10 54
9.8 31
9.6 32
9.4 47
9.2 48
9.0 77
आर्ट्स में 10 सीजीपीए वालों ने नहीं दिखाई रुचि
सीजीपीए आवेदन
10 12
9.8 01
9.6 08
9.4 06
9.2 10
9.0 07
कोट्स
कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। 10 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों की संख्या पिछले साल से अधिक है। मेरिट लिस्ट में गलती ठीक कराने के लिए शनिवार तक ग्रिवेंस सेल में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
- रामकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, चंडीगढ़
वोकेशनल के लिए 9 सीजीपीए वाले लाइन में
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में 21 वोकेशनल कोर्स की 2200 सीटों के लिए कड़ा कंपीटीशन होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी कॉमन मेरिट लिस्ट में वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए 8 से 9 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों ने भी आवेदन किया है। एक्सरे टेक्निकल में 8.2 सीजीपीए, स्टेनोग्राफी (इंग्लिश) में 8.4 सीजीपीए, फैशन डिजाइनिंग में 8.2 सीजीपीए, इंफारमेशन एंड टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन में 8.8 सीजीपीए, ऑटोमोबाइल टेक्निक में 7.6 सीजीपीए, फूड प्रोडक्शन में 7 सीजीपीए और ट्रेवल एंड टूरिज्म में 6.2 सीजीपीए ग्रेड वाले विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।