{"_id":"54-14080","slug":"Chandigarh-14080-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
Chandigarh
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। एसएसपी के आदेशों के बावजूद डिस्कोथेक को एक बजे के बाद बंद न करवाने और सीनियर द्वारा सूचना दिए जाने पर भी न पहुंचने पर दो सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। सेक्टर 26 में शनिवार रात डिस्कोथेक साढ़े तीन बजे तक खुले थे। अब पुलिस इनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
तय समय पर डिस्कोथेक बंद करवाने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम के इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ढिल्लो और सतपाल शनिवार रात चेकिंग के लिए निकले थे। उन्होंने पाया कि सेक्टर 26 थाने के अंतर्गत आने वाले दो-तीन डिस्को रात साढ़े तीन बजे तक भी खुले हुए हैं। उन्होंने तुरंत सब इंस्पेक्टर हंसराज और बलजिंदर को डिस्कोथेक बंद करवाने के लिए मैसेज किया। उसके बावजूद दोनाें सब इंस्पेक्टर ने कोई कार्रवाई नहीं की और युवक-युवती शराब के नशे में झूमते रहे। डिस्कोथेक बंद न करवाने पर इंस्पेक्टर ने मामले की विशेष रिपोर्ट बनाकर आला अफसरों को दी। इस पर एसएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर हंसराज और बलजिंदर को लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी के आदेशों पर भी नहीं चेते
सेक्टर-26 स्थित वुडू डिस्को केबाहर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नशे में धुत होकर मनीमाजरा की एक युवती सड़क पर गिरी हुई थी और युवक उसे छेड़ रहे थे। पुलिस ने आकर स्थिति संभाली। इसके बाद एसएसपी ने डिस्कोथेक रात एक बजे तक ही खुले रखने के आदेश जारी किए, लेकिन उनके कर्मचारी ही इन आदेशों की पालना नहीं करवा रहे हैं।