फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   इस बार दो चरणों में होगी सीटीयू कंडक्टर भरती परीक्षा

इस बार दो चरणों में होगी सीटीयू कंडक्टर भरती परीक्षा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीटीयू में कंडक्टरों की भरती के लिए परीक्षा अब दो चरणों में होगी। पहली परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया जाएगा ताकि दूसरी परीक्षा में हर उम्मीदवार की अच्छी तरह स्क्रीनिंग हो सके। दो साल पहले कंडेक्टरों की भरती परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली से सबक लेते हुए कदम उठाया गया है। मामले का खुलासा होने के बाद उस भरती को रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब प्रशासन की ओर से जल्द ही दोबारा से 200 के करीब कंडक्टरों की भरती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि चार महीने में भरती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चंडीगढ़ के गृह और परिवहन सचिव अनिल कुमार ने कहा कि हमने यह फैसला ले लिया है कि इस बार भरती के लिए परीक्षा दो चरणों में होगी। हमारा अनुमान है कि परीक्षा में 35 हजार से अधिक उम्मीदवार बैठेंगे। ऐसे में दूसरी परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट उम्मीदवारों की ठीक से निगरानी हो सकेगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़े प्रबंध किए जाएंगे, ताकि किसी उम्मीदवार की जगह कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा न दे सके।
विज्ञापन

सीबीआई ने किया था खुलासा
चंडीगढ़ प्रशासन ने 3 अक्तूबर, 2010 को कंडक्टरों के 144 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इस परीक्षा के लिए 30, 985 आवेदन आए थे और इनमें से 19429 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाअड मैनेजमेंट साइंस (यूआईएएमएस) की ओर से ली गई थी। शहर में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सीबीआई ने परीक्षा के दिन चार परीक्षा केंद्रों में छापा मारकर 15 उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया था, जो कि दूसरे उम्मीदवार की जगह परीक्षा दे रहे थे। प्रशासन ने भी अपने स्तर पर जांच कराई थी और बड़े स्तर पर गड़बड़ियां सामने आने पर परीक्षा को रद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed