फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 31 घंटे वॉकथन

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए 31 घंटे वॉकथन

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए रानी ब्रेस्ट कैंसर ट्रस्ट ने शनिवार से अनोखी मुहिम शुरू की। इस मुहिम के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए 31 घंटे की वॉकथन का आयोजन किया गया। सेक्टर-17 के प्लाजा में ट्रेडमिल से यह वॉकथन शनिवार सुबह दस बजे शुरू हुई। इसका शुभारंभ यूटी प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने का ट्रस्ट का तरीका अनोखा है।
विज्ञापन

इस दौरान प्लाजा में डॉक्टरों के ग्रुप ने अंताक्षरी भी खेली। यह वॉकथन रविवार शाम चार बजे तक चलेगी। इस दौरान ट्रस्ट की प्रवक्ता स्नेहा बोस ने बताया कि रविवार शाम चार बजे वॉकथन के समापन पर गुलाबी गुब्बारों को आसमान में छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने को पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर बचाव माह के तौर पर मनाया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान डीजीपी पीके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी, जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर निदेशक प्रो. राज बहादुर और विपिन पब्बी समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed