{"_id":"10938","slug":"Chandigarh-10938-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन बंसल के हाथों में है प्रणब मुखर्जी के चुनाव की बागड़ोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन बंसल के हाथों में है प्रणब मुखर्जी के चुनाव की बागड़ोर
Chandigarh
Updated Thu, 19 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के लिए भी वीरवार को होने वाला राष्ट्रपति चुनाव काफी खास होगा। शहर के दो दिग्गज नेता इस चुनाव में अलग-अलग दलों के पोलिंग एजेंट के रूप में आमने-सामने होंगे।
यूपीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के पोलिंग एजेंट जहां केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और चंडीगढ़ के सांसद पवन कुमार बंसल होंगे, वहीं चंडीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भाजपा के कानूनी एवं संसदीय कार्य प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी सत्यपाल जैन एनडीए के उम्मीदवार पीए संगमा के पोलिंग एजेंट होंगे। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार संगमा ने बुधवार को जैन को पोलिंग एजेंट बनाने के संबंध में राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को लिखित में सूचित किया।
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह 9.30 बजे से शाम लगभग 6.30 बजे तक जैन और बंसल आमने सामने रहेंगे। पोलिंग एजेंट के तौर पर दोनों के सामने ही जहां मतपेटियों की जांच कराई जाएगी, वहीं शाम को 5 बजे चुनाव खत्म होने पर मतपेटियों को सील किया जाएगा। दोनों पोलिंग एजेंट लोकसभा चुनाव में कई बार एक-दूसरे के साथ मुकाबला कर चुके हैं। अब देश के लोगों को इन दिग्गज नेताओं के बीच वीरवार को एक अलग तरह का मुकाबला देखने को मिलेगा। ऐसा संयोग शायद पहली बार होगा जब एक दूसरे के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले एक ही जगह के दो उम्मीदवार पोलिंग एजेंट बने हैं।
विज्ञापन
जैन पहले भी कर चुके हैं संगमा के लिए प्रतिनिधित्व
सत्यपाल जैन ने 2 जुलाई को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच के समय भी संगमा का प्रतिनिधित्व किया था और यूपीए के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी के नामांकन पर आपत्ति की थी।