फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   8.5 lakhs cheated in the name of Canada Dispatch

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 8.5 लाख

Amar Ujala Bureau Updated Fri, 17 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के रहने वाले एक शख्स ने लोवा खुर्द निवासी एक युवक को कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 8 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

इस ठगी की वारदात में एक महिला का नाम भी शामिल है। लोवा खुर्द निवासी अजय कुमार ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर उसके साथ हुई ठगी के मामले में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजय कुमार कौशिक निवासी लोवा खुर्द झज्जर की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। वहीं एक अध्यापिका रिचा कौशिक निवासी केशवपुरम, दिल्ली उन्हें पढ़ाती थी। उन्हीं की बातों में आकर वह शहजाद मिर्जा से मिला था। उन्होंने उसे कनाडा भेजने का भरोसा दिया और 18 लाख रुपये की मांग की और वहां जाने में चार महीने का समय बताया। अजय के मुताबिक, शहजाद ने उससे कागजात मांगे। साथ ही 9 लाख रुपये देने की मांग की और आधे रुपये वर्क परमिट आने के बाद देने की बात कही।
विज्ञापन

अजय का कहना है कि इस बारे में उन्होंने अध्यापिका रिचा कौशिक से बात की तो उन्होंने भरोसा दिया कि शहजाद कोई धोखा नहीं करेगा।
29 जून 2023 को वह और शहजाद चंडीगढ़ चले गए। इसी दिन उन्होंने पेटीएम एप से उसे 80 हजार रुपये भेज दिए। चंडीगढ़ से वह दोनों वापस आ गए और शहजाद ने उन्हें कहा कि तुम्हारा काम हो गया है। शहजाद ने उसे दिल्ली बुलाया और उसने फिर से पैसे भेजने को कहा। 5 जुलाई 2023 को पीटीएम से ही 80 हजार रुपये फिर भेजे। इसके बाद 40 हजार रुपये और दिए। अजय के अनुसार, उन्होंने 21 जुलाई 2023 को फिर दिल्ली बुलाया। इसके बाद तीन बार 50-50 हजार रुपये शहजाद को भेजे गए। 29 अगस्त को शहजाद उनके घर आया और 4 लाख रुपये फिर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन उन्होंने 50 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से उनको भेजे। उसने रिचा कौशिक से भी बातचीत की, लेकिन अब दोनों ने जवाब देना बंद कर दिया था। आखिरकार उन्होंने कहा कि कनाडा का काम नहीं होगा, तुम दुबई चले जाओ, वहां की कोई पेमेंट नहीं लगेगी। 21 सितंबर 2023 को उन्होंने दुबई भेजने के लिए कहा। इसके बाद जब वह फोन करते तो शहजाद नए-नए बहाने बनाता और फिर उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed