फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   83 thousand farmers from the debt waiver

कर्जमाफी से खिले 83 हजार किसानों के चेहरे

Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला अंबेडकरनगर
अमर उजाला अंबेडकरनगर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
83 thousand farmers from the debt waiver
दो हजार का नकली नोट

विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से कर्ज माफी की घोषणा से जिले के लगभग 83 हजार किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दरअसल यह वह किसान हैं, जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लगभग 329 करोड़ का ऋण ले रखा है। किसानों को उम्मीद है कि उनके इस बकाए में से यदि एक एक लाख रुपये सरकार की घोषणा के अनुरूप माफ हो गया, तो उन्हें खासी राहत मिलेगी।

वे ऋण अदायगी के बोझ से मुक्त होकर फसलों व परिवार की बेहतरी की तरफ ज्यादा मजबूती से ध्यान दे सकेंगे। उधर विभिन्न सहकारी समितियों व बैंकों के बकाए से जुड़े किसान भी इस उम्मीद में हैं कि शायद उन्हें भी घोषणा का लाभ मिल जाए। 
विज्ञापन


बताते चलें कि जिले के 83 हजार से अधिक किसानों ने केसीसी के माध्यम से 329 करोड़ रुपये से अधिक ऋण ले रखा था। इनमें 8 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्हें डिफाल्टर घोषित किया जा चुका है। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव बाद जब प्रदेश में मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, तो किसानों में एक नई उम्मीद जाग उठी। मंगलवार शाम होने वाली कैबिनेट की बैठक पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। तमाम किसान टीवी से चिपके हुए थे या फिर अन्य माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर रहे थे कि बैठक में कर्जमाफी को लेकर क्या निर्णय लिया गया है।


बैठक के बाद जब किसानों के एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई, तो केसीसी से जुड़े जिले के लगभग 83 हजार किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि अन्य प्रकार के ऋण से जुड़े किसानों ने भी राहत मिलने की उम्मीद लगा रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed