फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   54 bogie wreckage reached Tanakpur in big line

बड़ी लाइन में टनकपुर पहुंची 54 बोगियों की मालगाड़ी

Fri, 05 May 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Fri, 05 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत-टनकपुर निर्माणाधीन बड़ी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। 90 पौंड की जगह 110 पौंड की पटरियां बिछाने का काम चकरपुर तक पूरा हो चुका है। इधर, दो बार हुए सफल ट्रायल के बाद बृहस्पतिवार को 54 बोगियों की मालगाड़ी यहां पहुंची है, जो शनिवार सुबह पत्थर की गिट्ट (बेलास्ट) लेकर पीलीभीत को रवाना होगी।
विज्ञापन


काली कुमाऊं के अंतिम रेल हेड टनकपुर को बड़ी रेल लाइन सेवा से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पीलीभीत से मझोला तक काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। मझोला से टनकपुर के बीच 90 पौंड की लाइन बिछाने के बाद एक रेल इंजन और मालगाड़ी दौड़ाकर ट्रायल लिया जा चुका है। यहां से पत्थर की गिट्टी ले जाने के लिए बृहस्पतिवार को 54 बोगियों की डीएमपी (डिपार्टमेंट मैटेरियल ट्रेन) यानि कि मालगाड़ी शाम पांच बजे यहां पहुंची है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह मालगाड़ी शनिवार सुबह पीलीभीत को रवाना होगी। उन्होंने बताया कि 90 पौंड की लाइन उखाड़ कर अब 110 पौंड की लाइन बिछाई जा रही है। टनकपुर से चकरपुर तक लाइन बदली जा चुकी है, आगे काम जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed