फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   43 crore rupees will be spent on parking and beautification in Palampur: Bali

पालमपुर में पार्किंग, सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 43 करोड़ : बाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने कहा कि पालमपुर में दो वाहन पार्किंग सहित पर्यटन निगम के विभिन्न कैफे के जीर्णोद्धार और सड़कों के सौंदर्यीकरण पर 43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शनिवार को पालमपुर में बाली ने विधायक आशीष बुटेल की मौजूदगी में इन कार्यों का भूमि पूजन किया। 
विज्ञापन

ये परियोजनाएं एशियन विकास बैंक के सहयोग से सिरे चढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने पालमपुर बस अड्डे के समीप 25 करोड़ की लागत से तैयार पार्किंग और इसके पश्चात पुरानी सब्जी मंडी के पास 8.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली पार्किंग का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

बस अड्डे के पास बनने वाली पार्किंग में 210 चौपहिया और 110 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग तैयार होगी। इसमें 15 बड़ी और दो छोटी बसों की पार्किंग भी शामिल है। पुरानी सब्जी मंडी के पास 99 चौपहिया और 27 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग तैयार होगी। इसके बाद उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से न्यूग्ल कैफे के जीर्णोद्धार कार्य का भी भूमि पूजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed