फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   28 Doctor post vacant in Mahendrgarh hospital

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के 40 पदों में 28 पद खाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
28 Doctor post vacant in Mahendrgarh hospital
महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल - फोटो : AMAR UJALA
नागरिक अस्पताल को अपग्रेड हुए लगभग दस महीने का समय हो चुका है। अस्पताल में 31 चिकित्सकों की डिमांड थी। जिनमें मात्र तीन चिकित्सक ही मिल पाए हैं। अस्पताल में अभी एमडी, ईएनटी, आई सर्जन, आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञों सहित अन्य पद खाली हैं। अस्पताल स्टॉफ के कुल 164 पदों में 51 पद भरे हैं । यहां 113 पद खाली पड़े हुए हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 750 ओपीडी होती है लेकिन कोरोना की वजह से ओपीडी की संख्या आधी हो गई है। अस्पताल में भिन्न-भिन्न जांचों में प्रयोग की जाने वाली आधुनिक मशीनों की भी कमी है। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों को दूसरे जिलों में या निजी अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। सुविधाओं के अभाव में रेफरल अस्पताल बना हुआ है। बता दें कि 14 सितंबर 2019 तत्कालीन शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अस्पताल के नए भवन एवं विस्तार की आधारशिला रखी थी। जिसमें 100 बेड के अस्पताल के भवन के लिए बजट भी मंजूर हो गया था। अस्पताल के लिए 29 मेडिकल ऑफिसर, एक सीनियर मेडिकल ऑफिसर, दो डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेडेंट सहित 108 नए पद सृजित किए गए थे। सृजित पदों में से अभी तक पांच सात स्टाफ सदस्यों को छोड़ दें तो सभी पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
छह लाख लोगों पर एक नागरिक अस्पतालः इस अस्पताल से सतनाली, महेंद्रगढ़, आकोदा, खुडाना, बसई, स्याणा, सेहलंग, कनीना आदि के लगभग छह लाख लोग जुड़े हुए हैं। चरखी दादरी तथा राजस्थान झुंझुनूं जिले के कई गांव यहां आकर अपना इलाज करवाते हैं। प्रति माह 15 से 20 हजार मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन
आधुनिक मशीनों का है अभावः अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, वेंटिलेटर, सीटी स्कैन, एमआरआई, ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। सोनोग्राफी के लिए नारनौल रेफर किया जाता है जबकि सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए मरीजों को 110 किलोमीटर दूर रोहतक रेफर किए जाते हैं। एक वेंटिलेटर मशीन डेढ़ महीने पहले स्थानीय विधायक ने दी थी वह अब तक नहीं लग पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल का पुरान भवन जर्जर घोषितः महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का पुरान भवन जर्जर घोषित किया हुआ है। यह भवन 1973 में बनाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने इस भवन का उद्घाटन किया था। निर्माण के 47 वर्ष बाद इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। कई बार सिलिंग का प्लास्टर नीचे गिर जाता है। बारिश होने पर छतों से पानी टपकता है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पांच महीने पहले ही कंडम घोषित किया था।
अस्पताल में पदों का ब्यौरा पद का नाम-- कुल सृजित--- पद भरे पद--- खाली पद एसएमओ-- 3--- 0---- 3 डिप्टी मेडिकल सु्प्रीटेंडेंट--- 2--- 0--- 2 मेडिकल ऑफिसर--- 40--- 12---- 28 सीनियर डेंटल सर्जन---- 1--- 0---- 1 डेंटल सर्जन--- 2--- 1--- 1 क्लीनिक साइक्लोजिस्ट-- 1--- 0--- 1 साइकोथैरेपिस्ट--- 2 ---0---- 2 आडियोमेट्रिक--- 1--- 0---- 1 मेट्रन ---1---- 0-------- 1 नर्सिंग सिस्टर---- 5--- 2--- 3 स्टाफ नर्स-- 34--- 12---- 22 सीनियर फार्मासिस्ट--- 1--- 0--- 1 फार्मासिस्ट-- 7--- 3--- 4 सीनियर लैब टेक्नीशियन--- 1-- 0--- 1 लैब टेक्नीशियन-- 10-- 2--- 8 डेंटल असिस्टेंट कम मैकेनिक-- 2--- 0--- 2 डेंटल हाइजेनिस्ट-- 1--- 0---- 1 रेडियोग्राफर--- 5---- 1----- 4 ऑप्थलमिक अस्सिटेंट--- 2--- 0---- 2 ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट --5 --1-- 4 ईसीजी टेक्नीशियन --3 ---0--- 3 एडीए--- 1--- 0-- 1 प्लास्टर टेक्नीशियन-- 1--- 0--- 1 डाइटिशियन-- 1-- 0--- 1 हेड क्लर्क या उपाधीक्षक-- 1--- 1--- 0 अकाउंटेंट असिस्टेंट-- 2--- 2--- 0 कैशियर-- 1---- 0----- 1 स्टेनो--- 1 ----1 ---0 क्लर्क कम डाटा ऑपरेटर--- 4--- 2 ---2 बॉयोमेडिकल इंजीनियर ---1--- 0--- 1 क्वालिटी मैनेजर-- 1-- 0--- 1 स्टोरकीपर --3 --1--- 2 डाटा इंट्री ऑपरेटर (आउट सोर्सिंग) 10--- 4 ----6 ड्राइवर ---1--- 0---- 1 धोबी---- 1---- 1----- 0 चतुर्थ श्रेणी ---3 ---3--- 0 एमपीएचएस (फीमेल) --1 ---1--- 0 एमपीएचडब्ल्यू (फीमेल) ---1 ---1--- 0 एमपीएचडब्ल्यू (मेल) ---1 --1--- 0
अस्पताल में अभी जरनल सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ तथा एक एमओ ने ज्वाइन किया है। उम्मीद है कि दो चार चिकित्सक और भी ज्वाइन करेंगे। चिकित्सकों की कमी के बारे में हमनें उच्च अधिकारियों को लिखा हुआ है। -डॉ. मोनू यादव, कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed