{"_id":"59bd740b4f1c1b26688b5073","slug":"2030-loan-clearance-certificate-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"2030 किसानों को मिले कर्जमाफी प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2030 किसानों को मिले कर्जमाफी प्रमाणपत्र
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
किसान को ऋणमाफी प्रमाणपत्र देतीं राज्यमंत्री अर्चना पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
छिबरामऊ। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही कर्जमाफी योजना के तहत शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रदेश सरकार की खनन आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने क्षेत्र के 2030 किसानों को कर्ज माफी के प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान राज्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया था, उसी को पूरा करते हुए प्रदेश के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणाएं तो झूठी और खोखली साबित हो सकती हैं, लेकिन संकल्प हमेशा पूरे होते हैं। इसे सच साबित कर दिखाया है प्रदेश की योगी सरकार ने। उन्होंने कहा कि भले ही मैं कहीं भी रहूं, लेकिन मेरा दिल यहीं रहता है।
कार्यक्रम को तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उमर्दा ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने भी संबोधित कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में पहले अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके बाद राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह यादव, अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी, एसडीएम मंशाराम वर्मा, तहसीलदार अबुल कलाम, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे, भाजपा जिला महामंत्री गौरव दुबे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, सुमन पाराशर, वीरेंद्र दुबे, सूर्यकांत दीक्षित, जीतू शाक्य, ओमकार शाक्य, रवि चौबे, संजू चौबे, वरिष्ठ सह समन्वयक डॉ.आशीष राजपूत, शशिकांत शुक्ला, शैलेष मिश्रा, राजपाल शाक्य समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रमाणपत्र लेते समय गश खाकर गिरा किसान
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम खजुरागढ़ (जगदीशपुर) निवासी विशुनदयाल (60) डायट परिसर में आयोजित कर्जमाफी प्रमाणपत्र शिविर में गए थे, जैसे ही उन्हें प्रमाणपत्र लेने के लिए बुलाया गया तभी वह अचानक गश खाकर गिर पड़े। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।