{"_id":"6ac95ec12db1a0c67502da23","slug":"160-players-appeared-for-trials-in-kabaddi-and-basketball-and-26-in-cycling-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-141029-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी-बास्केटबॉल में 160 और साइकिलिंग में 26 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी-बास्केटबॉल में 160 और साइकिलिंग में 26 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
विज्ञापन
09jjrp25- झज्जर। कबड्डी की ट्रॉयल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-25
झज्जर। खेल महाकुंभ के लिए शुक्रवार को जिले में कबड्डी, बास्केटबॉल और साइकिलिंग के ट्रायल आयोजित किए गए। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में कबड्डी और बास्केटबॉल तथा कोसली रोड पर रेलवे स्टेशन मार्ग के पास साइकिलिंग के ट्रायल हुए।
तीनों खेलों में कुल 186 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वहीं, आर्चरी के ट्रायल स्थगित कर 11 अक्तूबर को धौड़ गांव स्थित आर्चरी अकादमी में निर्धारित किए गए हैं।
कबड्डी और बास्केटबॉल में 80-80 तथा साइकिलिंग में 26 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। लड़के और लड़कियों, दोनों वर्गों में चयन प्रक्रिया हुई। ट्रायल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
आज से 14 अक्तूबर तक होंगे ट्रायल
जिला खेल विभाग के अनुसार, राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत जिले में बाकी खेलों के ट्रायल निर्धारित किए गए हैं। आज सुबह 9 बजे डीघल के राजीव गांधी खेल परिसर में नेटबॉल और सुबह 8 बजे धौड़ की आर्चरी अकादमी में आर्चरी के ट्रायल होंगे। 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे वुशु और बैडमिंटन तथा सुबह 9 बजे बेसबॉल के ट्रायल महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में होंगे। 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे इसी स्टेडियम में टेबल टेनिस और फेंसिंग के ट्रायल होंगे। कैनोइंग के ट्रायल सुबह 9 बजे गांव भूरावास में शिव मंदिर के नजदीक तालाब पर आयोजित किए जाएंगे।
ये दस्तावेज लाने होंगे
खिलाड़ियों को जन्मतिथि के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में से कोई दो दस्तावेज लाने होंगे। परिवार पहचान पत्र की प्रति भी अनिवार्य है। सामान्य तौर पर झज्जर जिले के खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे। जिले से बाहर के वे खिलाड़ी जो झज्जर के किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं या यहां की आवासीय अकादमी में रहते हैं, संबंधित पहचान पत्र दिखाकर भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील की गई है।
वर्जन
खेल महाकुंभ के लिए ट्रॉयल का आयोजन चल रहा है। दूसरे दिन भी अलग-अलग खेलों की ट्रॉयल का आयोजन किया गया है। इसमें खिलाड़ियों पहुंचकर शानदार खेल दिखाया। इसके अलावा कुछ बचे हुए कुछ खेलों का शेड्यूल जारी किया गया है और कुछ खेलों का स्थगित किया गया है।
सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर