फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   14 mm of rain in Narnaul... mercury dropped by 12 degrees this week, cold like February in March

नारनौल में 14 एमएम बारिश...इस सप्ताह पारा 12 डिग्री लुढ़का, मार्च में फरवरी सी ठंडक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
14 mm of rain in Narnaul... mercury dropped by 12 degrees this week, cold like February in March
फोटो नंबर- 23मोडावाला मंदिर के पास जमा पानी और आवागमन करते लोग। संवाद - फोटो : 1
नारनौल। जिले में शुक्रवार को भी देर रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। नारनौल में 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। एक सप्ताह में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे मार्च के मध्य में भी फरवरी जैसी ठंड का अहसास बना रहा।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 21 व 22 मार्च को छिटपुट स्थानों पर बारिश की संभावना है। शुक्रवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 14.5 व अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान बस स्टैंड परिसर, पार्क गली, मोडा वाला मंदिर के पास, सैन चौक, पार्क गली, मेहता चौक, खड़खड़ी सहित अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन




-----------



चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित
शहरी क्षेत्र में बिजली के तार टूटने व फॉल्ट के कारण रामकरण दास कॉलोनी, भूप कॉलोनी, निजामपुर रोड, जमालपुर सहित अनेक मोहल्लों की लाइट सुबह के समय बाधित रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फॉल्ट के चलते करीब तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण एसडीओ लोकश कुमार ने बताया कि बुधवार को तेज हवाओं के चलते जिन स्थानों पर खंभे गिर गए थे, उन्हें दोबारा लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर



बारिश के कारण फसल के नुकसान की आशंका बनी हुई है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश के कारण गेंहू की फसल जमीन पर गिर गई हैं जिससे पैदावार प्रभावित होगी। वहीं सरसों की फसल की कटाई चल रही है लेकिन कटी हुई फसल भीगने से दाना अंकुरित होने का खतरा है।




---------



बारिश के कारण वार्षिकोत्सव रद्द



महिला कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अब 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा।



------



बारिश के कारण गेहूं की फसल के साथ जमीन भीगने से जड़ से उखड़ने की आशंका है। -किसान रामनारायण, अटेली।



बारिश ने हमारी फसल को भी बर्बाद कर दिया है। -किसान राकेश कुमार, अटेली।



सरकार से मांग की है प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए। -किसान नेता बलबीर सिंह







जिले में कहां कितनी हुई बारिश



स्थान बारिश एमएम



नारनौल 14.0



महेंद्रगढ़ 9.5



कनीना 5.0



अटेली 8.5



नांगल चौधरी 10.5



सतनाली 11.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed