{"_id":"65c77dc76ec536552f0fa058","slug":"youth-making-jewelery-commits-suicide-at-jewelery-shop-in-korba-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ज्वेलरी की दुकान पर आभूषण बनाने वाले युवक ने की आत्हत्या, कर्ज से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ज्वेलरी की दुकान पर आभूषण बनाने वाले युवक ने की आत्हत्या, कर्ज से था परेशान
Sat, 10 Feb 2024 07:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:14 PM IST
सार
कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह ज्वेलरी की दुकान पर आभूषण बनाने का काम करता था और पिछले कुछ दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एक ज्वेलरी की दुकान आभूषण बनाने का कामकाज करने वाले कर्मचारी विजय जादव ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। वह मां, पत्नी और बच्चों के साथ यहां रह रहा था। सुबह उसका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर देखा गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के साथ शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विजय यादव (35) कांशी नगर बस्ती में रहता था। वह मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला था। 15 साल पहले कोरबा में रहकर खुद का निवास बनाकर निहारिका में दुकान खोलकर सोने का कारीगरी का काम करता था और अपने दो बच्चे पत्नी और मां का भरण-पोषण करते आ रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से विजय परेशान था और शराब भी पीने लगा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात सभी खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह जब परिजन उठे तो घर पर ही एक बगल के कमरे में फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकती हुई देखी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन चीख-पुकार मचाने लगे। वहीं, पड़ोसियों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। एएसआई दुर्गेश राठौर ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।