{"_id":"67a9b70003e8628cb002515b","slug":"youth-died-in-road-accident-in-raigarh-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: रायगढ़ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: रायगढ़ तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही युवक की मौत
Mon, 10 Feb 2025 01:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:51 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-49 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह संजीव कुमार उरांव (32) किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आया हुआ था। सोमवार सुबह जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था। वह एनएच 49 में बानीपाथर गांव के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
इस घटना में ट्रक के चक्के में दबकर बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को कुचलने के बाद अनियंत्रित ट्रक ने सामने की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन