{"_id":"65e07292de88eaa6c800bfe3","slug":"youth-died-by-drowning-in-anicut-of-indravati-river-in-jagdalpur-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: इंद्रावती नदी के एनीकट में डूबकर युवक की मौत, अंडरवाटर कैमरे की मदद से बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: इंद्रावती नदी के एनीकट में डूबकर युवक की मौत, अंडरवाटर कैमरे की मदद से बरामद हुआ शव
Thu, 29 Feb 2024 05:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:33 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने गया था। एसडीआरएफ की टीम ने अंडरवाटर कैमरे की मदद से युवक के शव को बरामद किया है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घोटिया थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के एनीकट में एक युवक पानी में डूब गया। युवक की खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंची टीम ने अंडरवाटर कैमरे की मदद पत्थर के नीचे फंसे युवक को खोज निकाला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लखन मौर्य (35) नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इंद्रावती नदी के एनीकट पर पहुंचकर खोजबीन की। युवक के कपड़े मिलने पर परिजनों ने उसके डूबने का अंदेशा लगाया। पुलिस की मामले की सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद युवक पता नहीं चल सका। ऐसे में नगर सेना सेनानी एस मार्बल को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम कैमरा व अन्य सामान लेकर इंद्रावती एनीकट पहुंची। टीम ने नारायण पाल स्थित एनीकट के पास पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया।
अंडरवाटर कैमरे को डालकर युवक की लाश तलाशी गई तो युवक की लाश पत्थरों के बीच फंसी हुई मिली। दो जवानों ने स्कूबा डाइविंग सूट का प्रयोग कर कठिन परिस्थितियों में लखन मौर्य के शव को निकाल कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन