{"_id":"64d5f356ba5b2e86ad060965","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-in-sdm-office-premises-in-bhilai-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide In Bhilai : एसडीएम कार्यालय की बाउंड्रीवॉल में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide In Bhilai : एसडीएम कार्यालय की बाउंड्रीवॉल में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला
Fri, 11 Aug 2023 02:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:07 PM IST
सार
एसडीएम कार्यालय परिसर में एक युवक ने फांसी लागकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्मार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुरानी भिलाई थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुरानी भिलाई के एसडीएम कार्यालय परिसर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक की शिनाख्त सुखीराम रावत निवासी बागडुमर के रूप में हुई है। मृतक बागडुमर गांव का पंच बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बागडुमर निवासी सुखीराम रावत बागडुमर गांव में वार्ड-13 का पंच था, जो अपने ही गांव के पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को एसडीएम ऑफिस में पेशी पर आया था। पेशी के बाद दूसरे पंच अपने गांव लौट गए। वहीं, सुखीराम का शव एसडीएम दफ्तर के बाउंड्रीवाल में शुक्रवार सुबह लटका हुआ मिला। पुलिस पंच सुखीराम की सुसाइड मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि एसडीएफ दफ्तर के बाउंड्री वॉल में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम गई। मृतक की शिनाख्त सुखीराम रावत निवासी बागडूमर गांव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन