फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth commits suicide by jumping in front of train in Korba

Korba: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, घंटो खून से लथपथ पड़ा रहा शव; बलौदा बाजार का रहने वाला था यात्री

Thu, 29 Feb 2024 04:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

कोरबा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिश्राम निवासी बलौदा बाजार रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping in front of train in Korba
ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक युवक ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया और यात्री ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और कोरबा आरपीएफ थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। आत्महत्या करने से पहले युवक यात्री ट्रेन के आसपास घूमता रहा। कभी ऊपर कभी नीचे होता रहा उसकी सारी हरकतें स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12:05 में कोरबा रेलवे स्टेशन से निकल ही रही थी, तभी अचानक एक यात्री ने एक युवक को ट्रेन से उतरते देखा, लेकिन उसे ये अंदेशा नहीं था कि वो सुसाइड करने के लिए उतर रहा है। अचानक ट्रेन चलने लगी और पहिये के नीचे आकर उसने जान दे दी। घटना के बाद यात्री ट्रेन को रोका गया और जानकारी स्टेशन मास्टर को दी गई। वहीं, कुछ देर बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी और कोरबा आरपीएफ थाना पुलिस ने शव की लिए जांच पड़ताल की। मृतक के पास से एक आईकार्ड मिला, जिसमें युवक का नाम बिश्राम और पता बलौदा बाजार रायपुर लिखा हुआ है। किसी तरह से संपर्क कर उसके परिजनों को सूचना दी गई। शव का पंचनामा और आगे की कार्रवाई का अधिकार चापा रेलवे जीआरपी का है और कोरबा से चापा की दूरी 35 किलोमीटर है। चांपा जीआरपी पुलिस को आने में काफी समय लग गया, तब तक खून से लथपथ शव स्टेशन पर ही खुला पड़ा रहा। ये बड़ी बिडंबना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed