फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth arrested with brown sugar was looking for a customer to sell it the first such case in the district

जशपुर: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने के लिए तलाश रहा था ग्राहक, जिले में पहला ऐसा मामला

Fri, 03 Oct 2025 03:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम साईं टांगर टोली में ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Youth arrested with brown sugar was looking for a customer to sell it the first such case in the district
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम साईं टांगर टोली में ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 पुड़ियों में रखी 1 ग्राम 95 मिलीग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है,जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।यह जिले का पहला मामला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 2 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तकीम खान नामक व्यक्ति साईं टांगर टोली में ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी के फूलपैंट की जेब से पीले रंग की प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी 19 कागज की पुड़ियां बरामद हुईं, जिनमें ब्राउन शुगर रखी थी। पुलिस ने मौके पर ही सभी पुड़ियों को ज़ब्त कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद तकीम खान (28 वर्ष), निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोदाम थाना में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी ब्राउन शुगर कहां से लाता था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी व कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed