{"_id":"6707b8d4a536e18d8d0db86d","slug":"young-man-killed-girlfriend-husband-in-durg-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल प्रेमी: प्रेमिका के पति को साथियों के साथ मिलकर युवक ने मार डाला, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल प्रेमी: प्रेमिका के पति को साथियों के साथ मिलकर युवक ने मार डाला, ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
Thu, 10 Oct 2024 04:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:52 PM IST
सार
दुर्ग जिले में प्रेम संबध और पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में प्रेम संबध और पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव निवासी द्वारिका सिन्हा की पत्नी छोटू नाम के बड़े भाई के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। इसके बाद से दोनों में बातचीत होती थी। गांव में दोनों के अवैध संबंध की अफवाह उड़ी। छोटू अक्सर महिला के घर के पास घूमता रहता था और द्वारिका सिन्हा की पत्नी को भी फोन पर बात करता था।
इसकी जानकारी द्वारिका को लगी। इसके बाद द्वारिका ने छोटू को समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी छोटू ने अपने साथी जयसिंह बांधे और गणेश नायक को तालाब के पास बुलाया, जिसके बाद द्वारिका से मारपीट की और कटर से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में द्वारिका को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए उतई अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। द्वारिका राजमिस्त्री का काम करता था।