फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young man died in road accident in Raigarh

Raigarh: तेज रफ्तार चालक ने फोन पर बात कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत

Sun, 11 Aug 2024 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Aug 2024 06:32 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर सड़क पार कर रहे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man died in road accident in Raigarh
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमनार थाना क्षेत्र में के हुकराडीपा चैक के पास रविवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे शख्स को टक्कर मार दी। हादसे में मधु बगरती (33) निवासी झारसुगडा ओडिसा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


परिजनों से बात कर रहा था मधु
बताया जा रहा है कि मधु बगरती तमनार क्षेत्र में रहते हुए गाड़ी चलाने का काम करता था। वह अपनी गाड़ी को खड़ी कर सड़क किनारे अपने परिजनों से वीडियो कॉल कर बात कर रहा था, तभी तमनार से डोंगामहुआ की तरफ जा रही ट्रेलर ने टक्कर मार, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर जुट गई भारी भीड़
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और घटना के गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतक के परिजनों के आने के बाद ही शव को उठाने की जिद पर अड़ गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों के तेज रफ्तार वाहन चलाने की वजह से आये दिन इस तरह की घटना घटित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी चालक गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से भागने की फिराक में थे, जिसे गांव के ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़कर तमनार पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed