{"_id":"63beb3a8bf634e6fa8082080","slug":"young-man-dead-body-found-on-the-roadside-in-gaurella-pendra-marwahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: युवक के सीने पर धारदार हथियार से वार कर हत्या, पास में पड़ी मिली बाइक; घर से बालधार जाने निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: युवक के सीने पर धारदार हथियार से वार कर हत्या, पास में पड़ी मिली बाइक; घर से बालधार जाने निकला था
Wed, 11 Jan 2023 06:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:33 PM IST
सार
डॉक्टरों ने शरीर पर धारदार हथियार के वार देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
मॉर्चरी के बाहर एकत्र परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक युवक को सीने पर धारदार हथियार से वार कर मार दिया गया। युवक खून से लथपथ झाड़ियों में मिला था। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक मंगलवार शाम अपने घर से बाइक पर बालधार जाने निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गंगापुर गांव निवासी टीकाराम भानु मंगलवार शाम करीब 5 बजे बालधार जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। शाम को स्थानीय ग्रामीणों ने उसे गंगापुर-बालधार मार्ग पर एक पगडंडी के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ पड़ा देखा। पास ही में टीकाराम की बाइक भी पड़ी थी। हादसे की आशंका से ग्रामीण उसे 112 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने शरीर पर धारदार हथियार के वार देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि टीकाराम कानपुर गांव का रहने वाला था। डॉक्टरों के मुताबिक, उसे ब्रॉड डेड हालत में अस्पताल लाया गया था। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन