फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man crossed anicut while watching his mobile phone in the middle of surging river in Balrampur Ramanujga

Balrampur Ramanujganj: उफनती नदी के बीच मोबाइल देखते हुए युवक ने कर दिया एनीकट पार, देखने वालों की रुकी सांसे

Sun, 30 Jun 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Jun 2024 07:01 PM IST
सार

युवक को एनीकट से आता देख दोनों और सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई सैकड़ो लोग वीडियो बनाने लगे वही दोनों ओर से लोग चिल्लाने लगे यहां तक की उसके स्वजन भी उसे देख तो सबकी सांस रुक गई जब वह एनीकट पार कर लिया तो सब ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
young man crossed anicut while watching his mobile phone in the middle of surging river in Balrampur Ramanujga
उफनती नदी के बीच युवक ने कर दिया एनीकट पार, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में आज दोपहर के बाद कन्हर नदी उफान पर आ गई। जिसके बाद से एनीकट से लोगों का आना-जाना बंद हो गया। इसी बीच शाम को 5:30 बजे के करीब एक युवक मस्ती में हाथ में मोबाइल देखते हुए एनीकट से जब झारखंड की ओर से छत्तीसगढ़ की ओर आने लगा तो दोनों ओर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई सबकी सांस रुक गई। सैकड़ो लोग वीडियो बनाने लगे और चिल्लाने लगे सबको लगने लगा कि वह वह बह जायगा परंतु वह अपने मस्ती में मोबाइल देखते एनीकट पार कर गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


युवक रामचंद्रपुर क्षेत्र का था जो स्वजनों के साथ टेंपो से झारखंड के गोदरमाना बाजार करने आया था। टेंपो आमंत्रण धर्मशाला के सामने खड़ा करके गोदरमाना गया था। जब वह गोदरमाना एनीकट से हो कर गया था तब एनीकट के नीचे से पानी जा रहा था। परंतु दोपहर के बाद नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई और एनीकट की ऊपर से बनी जाने लगा। युवक ने बताया की गोदरमाना बाजार करने के दौरान काफी देर हो गया जिस कारण वह जल्दीबाजी में एनीकट से  ही आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल देखने की मस्ती में एनीकट कर गया पार
जैसे ही युवक एनीकट से आना शुरू हुआ दोनों और देखते-देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ गई परंतु युवक सबसे बेखबर अपने मस्ती में मोबाइल देखते एनीकट पार कर गया।

देखने वालों की सांसे रुकी
युवक को एनीकट से आता देख दोनों और सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई सैकड़ो लोग वीडियो बनाने लगे वही दोनों ओर से लोग चिल्लाने लगे यहां तक की उसके स्वजन भी उसे देख तो सबकी सांस रुक गई जब वह एनीकट पार कर लिया तो सब ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed