{"_id":"5be6b281bdec22697b116c97","slug":"yogi-adityanath-lormi-rally-attacks-congress-on-naxalism","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा-राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को दिया बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर बरसे योगी, कहा-राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलवाद को दिया बढ़ावा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में योगी आदित्यनाथ का तूफानी चुनावी दौरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने स्टार प्रचारकों की पूरी फौज उतार दी। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की लोरमी और दूसरी सीटों पर कमान संभाली। लोरमी में दिए अपने चुनावी भाषण में योगी ने कहा, "आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी प्रधानमंत्री ने कहा हो कि 2022 तक कोई गरीब बेघर नहीं रहेगा। अगर केंद्र में भाजपा सरकार नहीं होती, छत्तीसगढ़ के लोगों को वो घर नहीं मिल रहे होते जो उन्हें अब मिल रहे हैं।"
योगी, प्रदेश के दो दिनी दौरे पर हैं। आज पहले चरण का प्रचार थम रहा है लिहाजा वो लोरमी, मुंगाली, साजा और कवर्धा जैसी सीटों पर जोरशोर से जनसभाएं कर रहे हैं। रविवार को वो दूसरे चरण के तहत आने वाली कुछ सीटों पर प्रचार करेंगे।
योगी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। भाजपा सरकार इससे लड़ने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कांग्रेस पर अपने राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राम मंदिर को लेकर देशभर में गरमाती राजनीति का कुछ असर योगी के भाषण पर भी दिखा। योगी ने कहा, "मैंने पिछली बार यहां आकर कहा था कि भगवान राम के ननिहाल में जब भगवान का मंदिर बन जाएगा तो जन्मभूमि में भी मंदिर अवश्य बन जाएगा और मैं धन्यवाद दूंगा छत्तीसगढ़वासियों का कि उन्होंने रायपुर में भगवान राम के एक भव्य मंदिर का निर्माण किया है।"