फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   World record to be made in Raipur: More than 1 lakh people will sing 'Vande Mataram' simultaneously, celebriti

रायपुर में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड: एक साथ 1 लाख से अधिक लोग गाएंगे 'वंदे मातरम', मशहूर हस्तियों ने की अपील

Sat, 29 Jul 2023 03:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 03:32 PM IST
सार

रायपुर में 11 अगस्त को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। एक ऐसा रिकॉर्ड जो देश, प्रदेश और दुनिया में अनूठा होगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।

विज्ञापन
World record to be made in Raipur: More than 1 lakh people will sing 'Vande Mataram' simultaneously, celebriti
मशहूर हस्तियों ने की अपील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर में 11 अगस्त को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। एक ऐसा रिकॉर्ड जो देश, प्रदेश और दुनिया में अनूठा होगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। दरअसल, आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर 11 अगस्त को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में एक लाख से अधिक लोग एक साथ मिलकर देश की राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' गाएंगे। इस दौरान वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए मशहूर हस्तियों ने लोगों से अपील की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




अपील करने वालों में दिल्ली के पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार मनोज तिवारी, बीजेपी के रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, दु्र्ग सांसद विजय बघेल और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी समेत कई फेमस हस्तियां शामिल हैं। कार्यक्रम में देशभर से करीब 8 हजार लोग रायपुर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




10 से अधिक राज्यों से रायपुर आएंगे लोग
वंदे मातरम टीम, ओम मंडली और वसुधैव कुटुम्बकम के रोहित सिंह 'तिरंगा' ने अमर उजाला टीम से खास बातचीत में बताया कि 11 अगस्त को सुबह 8:00 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड से 'मेरी शान, वंदे मातरम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार, कर्नाटक आदि राज्यों से लोग रायपुर पहुंचेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव से लगभग 80 बसें, बलौदाबाजार जिले से दो बसों से लोग रायपुर पहुंचेंगे। महासमुंद, अंबिकापुर और बस्तर समेत कई जिलों से लोग रायपुर पहुंचेंगे। 



कई जिलों से रायपुर पहुंचेंगे लोग
वहीं छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग बसों से रायपुर पहुंचेंगे। इस शानदार कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वंदे मातरम टीम दिन-रात एक की हुई है। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए टीम 3-4 महीने से तैयारी में जुटी है। टीम सभी जनप्रतिनिधियों के यहां पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दे रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोगों से अनुरोध कर रही है। वंदे मातरम की टीम में छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों के लोग निस्वार्थ भाव से सामाजिक हित में सेवाएं दे रहे हैं। 




300 से ज्यादा सामाजिक संस्थाएं दे रही सेवाएं
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में करीब 300 से ज्यादा सामाजिक संस्थाएं जुड़ी हुई हैं। एक आम नागरिक से लेकर हर बड़े फेमस व्यक्ति इस कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। वंदे मातरम की टीम रायपुर शहर के चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर हाथों में थामे लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील कर रही है। यह केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि हर व्यक्ति की तपस्या है। 11 अगस्त का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा।  कार्यक्रम के आयोजक ने अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी बात ये है कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि देश का कार्यक्रम है। इसलिए इस कार्यक्रम में जो भी शामिल होने आए, वह देश भावना के उद्देश्य से आएं। 



निकलेंगी भव्य झांकियां
इस कार्यक्रम के दौरान कई झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसमें स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं शामिल होंगे। वहीं कई समाज की तरफ से भी झांकियां निकाली जाएंगी। इसमें हजारों बच्चे महापुरुषों के ड्रेस में रहेंगे। करीब एक हजार बहनें भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की वेशभूषा में रहेंगी। इस दौरान कर्मा माता की भी झांकी निकाली जाएगी। अनुपम गार्डन से साइंस कॉलेज मैदान तक झांकी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed