फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   World Class Excellence Center to be built in Nava Raipur CM Bhupesh announced

नवा रायपुर में बनेगा 'वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस': CM भूपेश ने की घोषणा, 5 एकड़ जमीन देने का किया ऐलान

Sun, 06 Aug 2023 07:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Aug 2023 07:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र-छात्रों के लिए के खुशखबरी है। अब नवा रायपुर में ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए आज रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‘ (ICAI) को 5 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन
World Class Excellence Center to be built in Nava Raipur CM Bhupesh announced
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र-छात्रों के लिए के खुशखबरी है। अब नवा रायपुर में ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना की जाएगी। इसके लिए आज रविवार को सीएम भूपेश बघेल ने ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‘ (ICAI) को 5 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजधानी नवा रायपुर में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के हित में घोषणा की है। उन्होंने वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए ICAI को पांच एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना आईसीएआई की ओर से की जाएगी। सीएम ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आईसीएआई के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘उत्कर्ष‘ के दूसरे दिन अधिवेशन पर ये घोषणा की। 
विज्ञापन


'कृषि, उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में अच्छी उन्नति'
सीएम बघेल ने कहा कि किसी भी राज्य और देश की आर्थिक प्रगति में चार्टर्ड एकाउंटेट्न्स का महत्वपूर्ण योगदान होता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट व्यापार, व्यवसाय और उद्योग के आईने की तरह होते हैं। उनकी वास्तविक आर्थिक स्थिति को दिखाने का काम करते हैं। अधिवेशन के दौरान ICAI के प्रतिनिधियों ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए जमीन की मांग की थी, जिस पर सीएम ने हामी भरी है। उन्होंने कहा कि तेजी से आगे बढ़ते छत्तीसगढ़ राज्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की नीतियों से छत्तीसगढ़ में पिछले पौने पांच सालों में कृषि, उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में अच्छी उन्नति हुई है। राज्य सरकार की नई उद्योग नीति से नए-नए उद्योग धंधे शुरू हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नया रायपुर बनेगा होल सेल मार्केट 
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उद्योग, व्यापार समेत सभी सेक्टरों में उन्नति हुई। राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि राज्य के लोगों के चेहरे की मुस्कान है। लोगों के सपनों को उड़ान देने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। राज्य सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार और व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए नवा रायपुर में 1 हजार एकड़ में एशिया के सबसे बड़ा होल सेल मार्केट की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर सीएम ने द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया। 


चार्टर्ड एकाउंटेंट्स देंगे योगदान
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के प्रथम एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश रमेश सूरजमल गर्ग ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज पूरे देश के लिए एक मॉडल के रूप में उभरा है। आज छत्तीसगढ़ देश के किसी भी अच्छे राज्य से स्पर्धा कर सकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज और अच्छे इंस्टिट्यूटस की होने के बात कही है। आईसीएआई के वाइस प्रेसीडेंट रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य की इकॉनामी कैसे ग्रोथ करें, रिवेन्यू कलेक्शन कैसे बढ़े और नागरिकों को कैसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए, इसके लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बेहतर योगदान दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed