{"_id":"674bdeeaac0ce3fad40605ff","slug":"world-aids-day-girls-took-out-awareness-rally-on-hiv-infection-in-jagalpur-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व एड्स दिवस: 'जानलेवा है ये वायरस..', एचआईवी संक्रमण को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व एड्स दिवस: 'जानलेवा है ये वायरस..', एचआईवी संक्रमण को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, देखें Video
Sun, 01 Dec 2024 09:35 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:35 AM IST
सार
जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। कॉलेज से होते हुए आसना और स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकाली गई। इसके अलावा आसना में नुक्कड़ नाटक के द्वारा सभी में जागरूकता फैलाई गई।
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व एड्स दिवस को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए रैली और नाटक का मंचन किया गया। दुनिया भर में हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है, जो जानलेवा है। शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना असंभव है और कई रोगों का कारण बनता है। हर साल एक थीम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
विज्ञापन
इसी तारतम्य में जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। कॉलेज से होते हुए आसना और स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकाली गई। इसके अलावा आसना में नुक्कड़ नाटक के द्वारा सभी में जागरूकता फैलाई गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, महारानी अस्पताल एवं साथ ही अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी संक्रमित महिला भी एचआईवी मुक्त शिशु को जन्म दे सकती हैं। इस बात की जानकारी भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। यह भी बताया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की जल्दी से जल्दी एचआईवी जांच कराएं।
विज्ञापन
डिमरापाल एवं महारानी शासकीय अस्पतालों में एचआईवी की गुप्त और मुफ्त जांच सेवा उपलब्ध है, इसकी भी जानकारी दी गई। इसके अलावा रविवार की सुबह दंतेश्वरी मंदिर के पास से एक दौड़ का आयोजन किया गया, जो मंदिर से होते हुए मेन रोड, एसबीआई चौक, चांदनी चौक, महारानी अस्पताल, संजय मार्केट होते हुए मिताली चौक व अंत मे दंतेश्वरी मंदिर में समाप्त हुई, दौड़ के बाद एक नाटक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन