{"_id":"61c4b26b12668329b228df46","slug":"women-zila-panchayat-member-tried-to-hit-ias-officer-with-clipper-for-alleged-caste-related-comment-in-mungeli","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: महिला जिला पंचायत सदस्य ने आईएएस अधिकारी को मारने के लिए उठाई चप्पल, जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: महिला जिला पंचायत सदस्य ने आईएएस अधिकारी को मारने के लिए उठाई चप्पल, जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप
Thu, 23 Dec 2021 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:01 PM IST
सार
प्रदेश के मुंगेली जिले के जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार को बड़ा बवाल हो गया जब एक महिला सदस्य ने पंचायत के सीईओ को मारने के लिए चप्पल हाथ में ले ली। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला जिला पंचायत सदस्य के साथ बहस में पड़ना आईएएस अधिकारी और जिला पंचायत के सीईओ को भारी पड़ गया। महिला सदस्य ने अधिकारी को चप्पल से मारने की कोशिश भी की। महिला का दावा है कि अधिकारी ने उनकी जाति को संबोधित करते हुए कहा कि तुम लोग कभी नहीं सुधरोगे। बाद में वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने महिला को रोका।
विज्ञापन
यग मामला जिला पंचायत कार्यालय का है। पंचायत सदस्य लैला ननकू को विकास कार्यों के लिए कुछ राशि स्वीकृत करवानी थी। लैला का दावा है कि जिला पंचायत के सीईओ रोहित व्यास अक्सर मुझे टाल दिया करते थे और प्रभारी मंत्री से मिलने के लिए कह दिया करते थे। गुरुवार को जब मैं उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने जातिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि तुम लोग कभी सुधर नहीं सकते हो।
विज्ञापन
लैला के अनुसार यह बात सुनकर उसे गुस्सा आ गया और उसने चप्पल उतार ली। अधिकारी ने पुलिस को फोन किया तो लैला ने कहा कि पुलिस को भी बुला लो, पुलिस को भी देखती हूं। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी रोहित व्यास ने महिला जिला पंचायत की पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
वहीं, महिला ने भी उनके खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर आईएएस एसोसिएशन के अधिकारियों में भी गुस्सा है और एसोसिएशन की इस संबंध में जल्द ही एक बैठक भी होने वाली है। बैठक में इस घटना और अधिकारियों के खिलाफ सदस्यों की दबंगई को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का निर्णय हो सकता है।