फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women killed and injured in autorickshaw accident  in Chhattisgarh Bilaspur district

Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत, आठ अन्य घायल

Thu, 09 Jun 2022 03:27 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बिलासपुर।
पीटीआई, बिलासपुर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jun 2022 03:27 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से ऑटोरिक्शा पलट गया, जिससे ऑटोरिक्शा में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Women killed and injured in autorickshaw accident  in Chhattisgarh Bilaspur district
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के एक गांव में सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि आठ अन्य महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वाहन की चपेट में आने से ऑटोरिक्शा पलट गया, जिससे ऑटोरिक्शा में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। उन्होंने ने बताया कि जिले के बेलगहना क्षेत्र में ऑटोरिक्शा पलटने से उसमें सवार दो महिलाओं सुनीता मेश्राम (40) और निरसिया गौड़ (39) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवतराई गांव निवासी 10 महिलाएं मंगलवार को एक ऑटोरिक्शा से किसी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पड़ोस के गांव बानाबेल गई थीं। वापसी में रात लगभग 10 बजे कंचनपुर मोड़ के करीब उनका ऑटोरिक्शा पलट गया जिससे उसमें सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन ने ऑटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मारा जिसके कारण वह पलट गया। हादसे के बाद से ऑटो रिक्शा चालक फरार है।


पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल आठ महिलाओं को बिलासपुर शहर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed