फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women group is building their future dreams by rearing chickens and quail in chhattisgarh

CG News: मुर्गी और बटेर पालन कर महिला समूह गढ़ रही है अपने भविष्य के सपने, सालाना आमदानी जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 21 Nov 2024 05:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

नारी शक्ति वह ताकत है, जो अगर कोई संकल्प ले और उसे पूरा करने की बीड़ा उठा लें, तो कामयाबी की राह खुद ब खुद चलकर आती है। महिलाएं अपने हुनर, ताकत और संगठन के दम पर कामयाबी की राह पर निकल पड़ी है।  
 

विज्ञापन
Women group is building their future dreams by rearing chickens and quail in chhattisgarh
मुर्गी और बटेर पालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत मोहला की महिलाए संगठन बनाकर बटेर पालन और मुर्गी पालन का व्यवसाय कर रही है। मां बमलेश्वरी गंगा समूह के नाम से ये  महिलाएं मुर्गी और बटेर पालन का व्यवसाय कर रही है। ये महिलाएं बिहान समूह से लखपति दीदी बनने के कगार पर अग्रसर है। 
विज्ञापन


समूह की अध्यक्ष फूलवती तारम ने बताया कि उनके साथ समूह में पांच महिलाएं काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घरों तक सीमित थीं। उन्होंने बताया कि वे समूह बनाकर उन्होंने मुर्गी और बटेर पालन का व्यवसाय कर रही हैं। इससे उन्हें सालाना दो से तीन लाख रुपये लाभ मिलता है। समूह के प्रत्येक महिलाओं को प्रति साल 40 से 50 हजार रुपये का आर्थिक आमदनी हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले वे अपने घरेलू खर्च के लिए दूसरे पर निर्भर रहती थी। ऐसे में उन्होंने बटेर और मुर्गी पालन व्यवसाय करने का निर्णय लिया। शुरुआत में उन्हें इस व्यवसाय का कोई अनुभव नहीं था। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत से संपर्क कर उन्होंने एनआरएलएम योजना से प्रशिक्षण लिया। अब वह काफी अच्छे ढंग से मुर्गी व बटेर पालन का व्यवसाय कर रही हैं। मुर्गी और बटेर पालन के व्यवसाय से उनके घर की आर्थिक आमदनी के स्तर में सुधार हुआ है। अब समूह की सभी महिलाएं काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed