फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   women commandos are running a school of new awareness program on Navratri in Balod

यह है देवी की सच्ची आराधना: बालोद में महिला कमांडो कुछ इस तरह मना रहीं नवरात्रि; घर-घर पहुंचकर कर रहीं ये काम

Sat, 05 Apr 2025 06:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 05 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

महिला कमांडो संयोजक और पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं की टीम घर-घर जाकर माता-पिता से संपर्क कर रही है।

विज्ञापन
women commandos are running a school of new awareness program on Navratri in Balod
महिला कमांडो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में नवरात्रि में एक अनोखी और सच्ची श्रद्धा लिए महिला कमांडो नारी शक्ति को जागरूक करने अनोखा अभियान चला रही हैं। बालोद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में महिला कमांडो अपने अनोखे जागरूकता अभियान को लेकर विख्यात हैं। महिला कमांडो चैत्र नवरात्रि को अलग स्तर पर मना रही हैं। देवी स्थलों और सार्वजनिक जगहों तक पहुंचकर महिला कमांडो बाल विवाह रोकने और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषय को प्रमुखता से रख रही हैं। महिला कमांडो 'नवजागरुकता की पाठशाला' कार्यक्रम चला रही हैं और नौ दिनों तक अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


बाल विवाह रोकथाम के लिए सक्रिय
महिला कमांडो संयोजक और पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि नवरात्रि के दौरान विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बाल विवाह रोकने के लिए महिलाओं की टीम घर-घर जाकर माता-पिता से संपर्क कर रही है। वे बच्चों की उम्र पूछकर उन्हें यह समझा रही हैं कि बेटियों की शादी 18 साल और बेटों की शादी 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही होनी चाहिए। इस तरह महिला कमांडो बाल विवाह की रोकथाम के लिए पहले से ही सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन


ये काम भी कर रही महिलाएं
महिला कमांडो के संयोजिका ने बताया कि इसके साथ ही गांव-गांव में नशामुक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को शराब और अन्य नशे से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा जल संरक्षण के लिए सोखता गड्ढों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि भूजल स्तर को बनाए रखा जा सके इसके लिए बालोद जिले के मां गंगा मैया पहुंचे और वहां लोगों को जागरूक किया इसके साथ ही विभिन्न दैवीय स्थलों पर भी पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प
दरअसल महिला कमांडो ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया है। इसी के क्षेत्र में वो आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं, सदस्यों ने बताया कि यह बेटियों का विवाह सही उम्र में होगा तो उसके लालन पालन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, उस समय में शिक्षा स्वास्थ सभी चीजों का वो लाभ ले सकती हैं। बाल विवाह आज एक बड़ी समस्या है, जिसे रोकना काफी अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed