{"_id":"6688e4ff8b546e915500b714","slug":"woman-ti-arrested-while-taking-bribe-in-raipur-she-demand-in-name-of-writing-fir-in-dowry-harassment-case-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में रिश्वत लेते महिला टीआई गिरफ्तार: दहेज प्रताड़ना मामले में एफआईआर लिखने के नाम पर की थी मांग, अब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में रिश्वत लेते महिला टीआई गिरफ्तार: दहेज प्रताड़ना मामले में एफआईआर लिखने के नाम पर की थी मांग, अब...
Sat, 06 Jul 2024 12:02 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:02 PM IST
सार
महिला टीआई ने दहेज प्रताड़ना के मामले में एफआईआर लिखने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। टीआई ने पैसे नहीं देने पर एफआईआर लिखने से इंकार कर दिया। इस पर प्रार्थी ने 20 हजार रुपये महिला टीआई को दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में महिला टीआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। महिला टीआई ने दहेज प्रताड़ना के मामले में एफआईआर लिखने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। टीआई ने पैसे नहीं देने पर एफआईआर लिखने से इंकार कर दिया। इस पर प्रार्थी ने 20 हजार रुपये महिला टीआई को दी। बताया जा रहा है कि उसने एफआईआर दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी। एसीबी की टीम ने महिला टीआई को गिरफ्तार किया है।
रायपुर महिला थाने की टीआई वेदवती दरियो को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह घटना तब हुई, जब महिला टीआई ने दहेज प्रताड़ना के मामले में एफआईआर लिखने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। मामले में प्रार्थी ने 20 हजार रुपए टीआई को दे दी, लेकिन प्रार्थी प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी।
महिला और टीआई के साथ समझौता कर एफआईआर लिखने के लिए 35 हजार रुपये में सौदा पका हुआ। बता दें कि महिला टीआई बिना पैसों के अपराध दर्ज करने से मना कर दी थी। इतना ही नहीं उसने शाम को पैसों के साथ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बुलाई। प्रार्थी पैसों के साथ एफआईआर कराने पहुंची। इस दौरान एसीबी की टीम ने टीआई वेदवती दरियो को रंगे हाथों नगदी रकम के साथ पकड़ा। मामले में एसीबी की टीम की ओर से कार्रवाई जारी।