फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   woman suffering from anemia was delivered by uterine balloon tamponade method in Bijapur

गर्भाशय बलून टैम्पोनैड: बीजापुर में पहली बार एनीमिया से पीड़ित महिला की हुई डिलीवरी, इस विधि का हुआ उपयोग

Sun, 19 Mar 2023 05:43 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 05:43 PM IST
सार

जिला अस्पताल में गंभीर एनीमिया और प्रसव पश्चात हो रहे रक्तस्राव की गंभीर मरीज का सफल उपचार किया गया है। इसमें आंतरिक टैम्पोनैड विधि का उपयोग किया गया है। जिसे  'गर्भाशय बलून टैम्पोनैड' भी कहते हैं।

विज्ञापन
woman suffering from anemia was delivered by uterine balloon tamponade method in Bijapur
बीजापुर में पहली बार एनीमिया से पीड़ित महिला की हुई डिलीवरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्त अल्पता और प्रसव के बाद हो रहे अत्यधिक रक्त स्राव और एनीमिया से जूझते मरीज का आंतरिक टैम्पोनैड विधि से जिला अस्पताल बीजापुर में उपचार किया गया। जिसके बाद स्वस्थ रूप में मरीज को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के पेशेंट केयर के स्तर में गिरावट को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने भी गहरी नाराजगी जताई थी। हाल में ही स्त्रीरोग विशेषज्ञ सहित अन्य विभागों में चिकित्सकों की हुई नियुक्तियों के बाद से जिला अस्पताल में मरीज उपचार में गुणात्मक सुधार होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. यशवंत ध्रुव ने बताया कि मरीज को जुड़वां बच्चों प्रसव के बाद एटोनिक गार्भाशय और ट्रॉमाटिक पोस्टपार्टम हेमरेज और गंभीर एनीमिया के साथ भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन पापरीकर और डॉ. गणेश बारगेजे की देखरेख में पीपीएच प्रबंधन सहित मरीज को गंभीर एनीमिया से बाहर लाया गया और स्वस्थ हालत में मरीज का डिस्चार्ज किया गया है। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि इस रोगी में पीपीएच प्रबंधन के लिए आंतरिक टैम्पोनैड का उपयोग किया गया था। गंभीर और अति जोखिम पूर्ण  आंतरिक पीपीएच प्रबंधन के लिए इस विधि का उपयोग जिला अस्पताल बीजापुर में संभवत: पहली बार किया गया है।

यह भी जानें

गर्भाशय का रक्तरसाव रोकने के लिए इस विधि का इस्तमाल किया जाता है। इसे गर्भाशय बलून टैम्पोनैड कहा जाता है। यह उपचार पहले बीजापुर में नहीं होता था। यहां पहली बार इस विधि से उपचार किया गया हैं। बताया जा रहा है क बीजापुर में एनीमिया पीड़ित महिला की डिलीवरी करवाई गई यह बड़ी बात है । इस तरह के मामलों में पहले मरीज को जगदलपुर रेफर कर दिया जाता था। बीजापुर से जगदलपुर से की दूरी 165 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed