फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Woman disputes over house in Korba

CG: महिला ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, हाथ में पेचकस लेकर युवक को दौड़ाया; मकान को लेकर चल रहा दोनों में विवाद

Thu, 27 Jun 2024 02:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Jun 2024 02:37 PM IST
सार

कोरबा में बीच चौराहे पर महिला ने जमकर हंगामा किया और हाथों में पेचकस लेकर युवक को मारने के लिए दौड़ाने लगी। युवक ने अपने मोबाईल से महिला का वीडियो बना लिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास जा पहुंचा।

विज्ञापन
Woman disputes over house in Korba
महिला ने किया ड्रामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदा विहार स्थित अटल आवास के एक मकान में कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव जारी है। किरायेदार के रुप में रह रही महिला लगातार मकान मालिक के उपर हमलावर बनी हुई है। मकान में कब्जा पाने के लिए महिला टीपी नगर स्थित मकान मालिक के दुकान पहुंच गई और बीच चौराहे पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं उसे मारने के लिए महिला हाथों में पेचकस लेकर काफी दूर तक दौड़ाया। मामले की शिकायत सीएसईबी पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


मकान में कब्जे को लेकर महिला का विवाद मकान मालिक से काफी पुराना है। महिला मकान खाली नहीं करना चाहती, जिसे लेकर महिला ने मानिकपुर चौकी में भी बवाल किया था। खुद के उपर पेट्रोल डालकर उसने आत्मदाह का प्रयास भी किया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आकर महिला फिर उसी तरह की हरकतें कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित लक्ष्मण जायसवाल ने बताया कि शारदा विहार अटल आवास में उसके मकान पर मनजीत कौर नामक महिला ने कब्जा किया है इस मामले में शिकायत पर मानिकपुर में कार्यवाही भी की गई थी जहां फिर से महिला उसके दुकान पहुंची और उसके और उसके कर्मचारियों के साथ पेज का से हमला करने की कोशिश कर रही थी और गाली गलौज पर उतारू हो गई। इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की गई है। सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed